Volkswagen अपनी लोकप्रिय सेडान Virtus के फेसलिफ्ट मॉडल को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. हाल ही में इस कार का टेस्ट मॉडल भारतीय सड़कों पर देखा गया है.
सामने आई तस्वीरों के अनुसार, नई Volkswagen Virtus के बाहरी डिजाइन में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं. कार के फ्रंट हिस्से में नया हेडलैंप सेटअप, बदला हुआ बंपर और पहले की तुलना में पतली ग्रिल मिलने की संभावना है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें रोशनी वाला Volkswagen लोगो भी दिया जा सकता है, जैसा हाल ही में अपडेट किए गए Taigun मॉडल में देखने को मिला है.
इंटीरियर में भी कुछ नए बदलाव किए जाने की उम्मीद है. जानकारी के अनुसार, कार में बड़ा 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 10.1 इंच का अपडेटेड टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जा सकता है. इस सिस्टम में AI असिस्टेंट का सपोर्ट भी मिलने की संभावना है। हालांकि, टेस्टिंग के दौरान देखी गई कार में पैनोरमिक सनरूफ नहीं था. जिससे माना जा रहा है कि कंपनी मौजूदा सिंगल-पेन सनरूफ को ही जारी रख सकती है.
सुरक्षा फीचर्स की बात करें तो फेसलिफ्ट मॉडल में फ्रंट पार्किंग सेंसर जोड़े जा सकते हैं. इसके अलावा मौजूदा मॉडल की तरह 6 एयरबैग, टायर डिफ्लेशन वार्निंग सिस्टम, रियर पार्किंग सेंसर, चारों पहियों में डिस्क ब्रेक, इलेक्ट्रॉनिक डिफरेंशियल लॉक (EDL), रियर व्यू कैमरा, हिल होल्ड असिस्ट (HHA) और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है.
इंजन विकल्पों में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. नई Virtus में मौजूदा 1.0-लीटर और 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन जारी रह सकते हैं. हालांकि, 1.0-लीटर इंजन के साथ नया 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलने की संभावना जताई जा रही है, जो मौजूदा 6-स्पीड ऑटोमैटिक यूनिट की जगह ले सकता है. वहीं, अन्य ट्रांसमिशन विकल्प पहले की तरह उपलब्ध रह सकते हैं.
भारतीय बाजार में एक नई कॉम्पैक्ट एसयूवी की एंट्री होने वाली है. इस एसयूवी को जर्मन कंपनी फॉक्सवैगन लेकर आ रही है. इसमें 1.0 लीटर का टीएसआई इंजन मिलेगा. अपकमिंग एसयूवी स्कोडा कायलॉक पर बेस्ड होगी. हालांकि, कंपनी इसके डिजाइन में बदलाव करेगी, जिससे दोनों कारों को एक दूसरे से अगल किया जा सके.
फॉक्सवैगन ने अपनी सेडान कार वर्टस का नया वेरिएंट लॉन्च कर दिया है. कंपनी इस कार का एनिवर्सरी एडिशन लेकर आई है, जिसकी सिर्फ 150 यूनिट्स ही उपलब्ध होंगी. ये एडिशन कार के टॉप वेरिएंट पर बेस्ड होगा. इसमें 1.5 लीटर का इंजन मिलेगा. कार 6 एयरबैगी की सेफ्टी और 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स के साथ आती है.