विदेश में छाई भारत में बनी SUV... इन 5 कारों की है सबसे ज्यादा डिमांड

24 Oct 2026

By: Aajtak Auto

कम हुआ एक्सपोर्ट 

सितंबर में भारत से एक्सपोर्ट होने वाली कारों की संख्या घटी है. पिछले साल सितंबर में जहां 87,762 कारें एक्सपोर्ट हुई थीं. वहीं इस साल सितंबर में 85,815 यूनिट्स एक्सपोर्ट हुई हैं. 

Photo: marutisuzuki.com

अगस्त से बेहतर हैं नंबर 

हालांकि, अगस्त के मुकाबले सितंबर 2026 में स्थिति बेहतर हुई है. अगस्त 2026 में कंपनियों ने 68,230 यूनिट्स को एक्सपोर्ट किया था. 

Photo: marutisuzuki.com

सबसे ज्यादा है इसकी मांग

टॉप एक्सपोर्टेड कारों की बात करें, तो सुजुकी जिम्नी सबसे ऊपर है. भारतीय बाजार में भले ही मारुति सुजुकी की ये कार कम बिक रही हो, लेकिन विदेशों में इसकी डिमांड है.

Photo: marutisuzuki.com

कितनी हुई एक्सपोर्ट 

सितंबर महीने में इस 4x4 एसयूवी की 9,124 यूनिट्स एक्सपोर्ट हुई हैं. पिछले साल सितंबर में इसकी 6215 यूनिट्स एक्सपोर्ट हुई थीं. 

Photo: marutisuzuki.com

दूसरे नंबर पर फ्रॉन्क्स 

दूसरे नंबर पर फ्रॉन्क्स हैं, जो मारुति सुजुकी की ही फैसिलिटी से आती है. हालांकि, इसका एक्सपोर्ट पिछले साल के मुकाबले कम हुआ है. 

Photo: marutisuzuki.com

कितनी हुई एक्सपोर्ट? 

इस साल सितंबर में फ्रॉन्क्स की 8771 यूनिट्स एक्सपोर्ट हुई हैं. जबकि सितंबर 2025 में इसकी 11,575 यूनिट्स कंपनी ने एक्सपोर्ट की थीं. 

Photo: marutisuzuki.com

डिजायर का क्या है हाल? 

तीसरे नंबर पर मारुति सुजुकी डिजायर है, जिसकी 8,430 यूनिट्स एक्सपोर्ट हुई हैं. पिछले साल इसकी सिर्फ 3523 यूनिट्स ही एक्सपोर्ट हुई थीं. 

Video: Maruti Suzuki 

हुंडई भी है लिस्ट में शामिल

चौथे नंपर पर हुंडई वरना है, जिसकी 6,596 यूनिट्स एक्सपोर्ट हुई हैं. भारत में इस सेडान की हर महीने इतनी नहीं बिकती, जितनी एक्सपोर्ट हुई हैं. 

Photo: hyundai.com

Hyundai i10 NIOS

वहीं 5वें नंबर पर हुंडई आई10 निऑस है, जिसकी 5,946 यूनिट्स एक्सपोर्ट हुई हैं. हुंडई की दोनों ही कारों के एक्सपोर्ट में कोई खास इजाफा नहीं हुआ है.

Photo: marutisuzuki.com

Read Next