scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

PG का किराया देने के नहीं थे पैसे, ऑडिशन में रोईं, 'तारक मेहता' शो ने दिलाई शोहरत, बनाया स्टार

taarak mehta ka ooltah chashmah babitaji emotional
  • 1/10

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो में बबीता जी का किरदार निभाकर मुनमुन दत्ता घर-घर में मशहूर हो चुकी हैं. वो पिछले 18 सालों से इस शो से जुड़ी हुई हैं. 

taarak mehta ka ooltah chashmah babitaji emotional
  • 2/10

जेठालाल यानी दिलीप जोशी के साथ उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री काफी पसंद की जाती है. मुनमुन दत्ता की फैंस के बीच तगड़ी फैन फॉलोइंग है. वो अपने करियर में काफी अच्छा कर ही हैं. 
 

taarak mehta ka ooltah chashmah babitaji emotional
  • 3/10

लेकिन करियर की शुरुआत में उन्हें काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा. रणवीर इलाहाबादिया संग एक पुराने पॉडकास्ट में मुनमुन दत्ता ने अपने स्ट्रगल्स पर बात की थी. उन्होंने बताया था कि इंडस्ट्री में टिके रहने के लिए उन्होंने शुरुआत में छोटे-छोटे काम भी किए थे. 

Advertisement
taarak mehta ka ooltah chashmah babitaji emotional
  • 4/10

मुनमुन ने बताया था कि शुरुआत में जब वो स्ट्रगल कर रही थीं, तब कोरियोग्राफर के असिस्टेंट ने उन्हें डांट दिया था, जिसके बाद वो रोने लगी थीं. एक्ट्रेस ने कहा था- साल 2004 में मैंने 'हम सब बराती' नाम का एक शो किया था. वो एक्टिंग का मेरा पहला एक्सपीरियंस था.

taarak mehta ka ooltah chashmah babitaji emotional
  • 5/10

'उस वक्त मुझे बेसिक चीजों के बारे में जानकारी नहीं थी, जैसे कि जब तक कोरियोग्राफर 'कट' न बोले तब तक परफॉर्मेंस के दौरान डांस रोकना नहीं होता. शूटिंग के पहले ही दिन कोरियोग्राफर का असिस्टेंट काफी चिल्ला रहा था, जिसे देखकर मैं रोने लगी थी.

taarak mehta ka ooltah chashmah babitaji emotional
  • 6/10

'लेकिन आज जब मैं पीछे मुड़कर अपने इस सफर के बारे में सोचती हूं, तो मुझे लगता है कि मैं बहुत लंबा रास्ता तय कर चुकी हूं.' 

taarak mehta ka ooltah chashmah babitaji emotional
  • 7/10

मुनमुन ने अपनी जर्नी पर कहा था- एक छोटे शहर की लड़की, जिसने इस शहर में अपनी जगह बनाई और तमाम मुश्किलों का सामना किया. यह बिल्कुल भी आसान नहीं था, क्योंकि मैं यहां किसी को नहीं जानती थी, मेरा कोई ऐसा रिश्तेदार भी नहीं था, जिसके यहां मैं ठहर सकूं.

taarak mehta ka ooltah chashmah babitaji emotional
  • 8/10

'मैंने ऑडिशन दिए, छोटे-मोटे काम किए और जब आखिरकार मुझे पैसे मिलने शुरू हुए, तो वो सारे पैसे मेरे पीजी (PG) के किराए में चले जाते थे. '
 

taarak mehta ka ooltah chashmah babitaji emotional
  • 9/10

'कभी-कभी जब मैं पीछे मुड़कर देखती हूं कि मैंने कहां से शुरुआत की थी और आज मैं कहां हूं, तो मुझे वाकई इस बात पर गर्व होता है कि मैं कितना लंबा रास्ता तय कर चुकी हूं. मैं इस पूरे सफर के लिए बेहद आभारी हूं.'

Advertisement
taarak mehta ka ooltah chashmah babitaji emotional
  • 10/10

'शुरुआत में जब मैंने काम करना शुरू किया था, तब यह रास्ता बहुत मुश्किल था. मुझे बहुत संघर्ष करना पड़ता था और ऑडिशन्स के लिए लंबी-लंबी लाइनों में खड़े रहना पड़ता था. चीजें तब जाकर बेहतर हुईं जब मुझे 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो मिला.'


(Photos: Intagram @mmoonstar)

Advertisement
Advertisement