इस कंपनी का बड़ा ऐलान, इलेक्ट्रिक स्कूटर पर 20 हजार तक डिस्काउंट

12 Mar 2026

By: Aajtak Auto

महंगा हो सकता है पेट्रोल

ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले के बाद से दुनिया भर में तेल संकट का अंदाजा लगाया जा रहा है. ऐसे में सबसे ज्यादा सुरक्षित वो कंज्यूमर्स हैं, जो EV यूज कर रहे हैं. 

Photo: atherenergy.com

इस वक्त इलेक्ट्रिक स्कूटर्स पर अच्छा ऑफर भी मिल रहा है. अगर आप नया स्कूटर खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, इसका फायदा उठा सकते हैं. 

Photo: atherenergy.com

एथर एनर्जी ने अपने स्कूटर्स पर सीमित समय के लिए डिस्काउंट का ऐलान किया है. कंपनी 20 हजार रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है. 

Photo: atherenergy.com

ये ऑफर कंपनी के सबसे सस्ते स्कूटर Rizta और Ather 450 सीरीज दोनों पर मिल रहे हैं. ये ऑफर 31 मार्च 2026 तक मिलेगा. 

Photo: atherenergy.com

इस ऑफर के तहत कंज्यूमर्स कुल 20 हजार रुपये का बेनिफिट हासिल कर सकते हैं. इसमें 10 हजार रुपये का क्रेडिट कार्ड डिस्काउंट है. 

Photo: atherenergy.com

इसके अलावा 6500 रुपये का कैश डिस्काउंट और 3500 रुपये की वैल्यू की एक्सटेंडेड कंपोनेंट वारंटी मिल रही है.

Photo: atherenergy.com

ये ऑफर एथर की सभी डीलरशिप नेटवर्क पर उपलब्ध है. ध्यान रखें कि इसका फायदा आपको मार्च में ही स्कूटर खरीदने पर मिलेगा. 

Photo: atherenergy.com

इन ऑफर्स के साथ Rizta S आपको 1,04,758 रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर मिलेगा. वहीं 450S की कीमत 1,13,100 रुपये है. 

Photo: atherenergy.com

बता दें कि Ather ने पिछले महीने 20,584 यूनिट्स की सेल की है. एथर 16.76 परसेंट मार्केट शेयर के सेगमेंट का तीसरा सबसे बड़ा ब्रांड है.

Photo: atherenergy.com

Read Next