इलेक्ट्रिक स्कूटर-बाइक खरीदना है? जानें सब्सिडी का नया नियम, कल से लागू

31 March 2026

By; Aaj Tak Auto

EV की बढ़ती डिमांड

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते खर्च से परेशान लोग अब इलेक्ट्रिक गाड़ियों की तरफ मुखर हो रहे हैं, लेकिन दिमाग में एक सवाल हमेशा घूमता है, “अभी लें या थोड़ा इंतजार करें.”

Photo: Yamaha.com

PM E-Drive स्कीम में बदलाव

अब केंद्र सरकार ने पीएम ई-ड्राइव स्कीम में बदलाव करके सब्सिडी की समय सीमा बढ़ा दी है, यानी जेब पर पड़ने वाले बोझ को थोड़े ज्यादा दिन राहत मिलेगी.

Photo: Insta/@chetak_official

इनको मिलेगा फायदा

इसका सीधा फायदा उन लोगों को होगा जो आने वाले समय में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर या थ्री-व्हीलर खरीदने की योजना बना रहे हैं. 

Photo: Insta/@chetak_official

सब्सिडी की नई समय सीमा

अब इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर खरीदने वालों को 31 जुलाई 2026 तक सब्सिडी का लाभ मिलेगा. जो आज यानी 31 मार्च 2026 को समाप्त होने जा रही थी.

Photo: Insta/@chetak_official

इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर

वहीं इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर, जिसमें ई-रिक्शा और ई-कार्ट शामिल हैं, इनके लिए यह फायदा 31 मार्च 2028 तक जारी रहेगा.

Photo: bajajauto.com

कब तक मिलेगी सब्सिडी

हालांकि यह स्कीम बजट बेस्ड है, यानी जब तक तय फंड उपलब्ध है या अंतिम तारीख नहीं आती, तब तक ही सब्सिडी दी जाएगी.

Photo: Simpleone.como

समय बढ़ा लेकिन घटी रकम

सब्सिडी की समय-सीमा जरूर बढ़ा दी गई है, लेकिन रकम को सरकार ने घटा दिया है.

Photo: Simpleone.como

अधिकतम 5,000 रुपये

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर पर अब 2,500 रुपये प्रति kWh की दर से सब्सिडी मिलेगी, जिसकी अधिकतम सीमा 5,000 रुपये प्रति वाहन तय की गई है.

Photo: olaelectric.com

पहले मिलता था 10,000 रुपये

पहले यह सब्सिडी अधिकतम 10,000 रुपये तक थी. इसके साथ ही वाहन की एक्स-शोरूम कीमत 1.5 लाख रुपये तक ही होनी चाहिए.

Photo: olaelectric.com

थ्री-व्हीलर पर इतना फायदा

वहीं इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर के लिए सब्सिडी 2,500 रुपये प्रति kWh तय की गई है, जिसकी अधिकतम सीमा 12,500 रुपये प्रति वाहन है. 

Photo: Screengrab

इंफ्रा पर भी फोकस

सरकार सिर्फ सब्सिडी ही नहीं दे रही है, बल्कि चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने और इलेक्ट्रिक बसों को बढ़ाने पर भी काम कर रही है.

Photo: PTI

Read Next