scorecardresearch
 

323Km की रेंज और ADAS... 1 लाख रुपये कम में खरीद सकते हैं Ultraviolette बाइक

देसी कंपनी Ultraviolette ने अपनी बाइक के लिए एक खास ऑफर का ऐलान किया है. इस ऑफर के तहत आप कंपनी की X-47 बाइक को 1 लाख रुपये कम में खरीद सकते हैं. कंपनी ने BaaS सर्विस का ऐलान किया है, जिसके तहत कंपनी बाइक के साथ बैटरी को रेंट पर देगी. आइए जानते हैं बदलाव के बाद Ultraviolette X-47 को आप कितने में खरीद पाएंगे.

Advertisement
X
Ultraviolette X47 अब BaaS सर्विस के तहत भी मिलेगी. (Photo: ultraviolette.com)
Ultraviolette X47 अब BaaS सर्विस के तहत भी मिलेगी. (Photo: ultraviolette.com)

प्रीमियम इलेक्ट्रिक बाइक मेकर Ultraviolette ने BaaS का ऐलान किया है. हालांकि, कंपनी ने BaaS को सिर्फ एक बाइक के लिए पेश किया है. इस सर्विस का ऑफर Ultraviolette X-47 पर मिलेगी, जो कंपनी की एडवेंचर मोटरसाइकिल है. BaaS की वजह से इसकी कीमत काफी कम हो गई है. 

अब इस इलेक्ट्रिक बाइक को लगभग 40 परसेंट कम कीमत पर खरीदा जा सकता है. हालांकि, इसके साथ कंज्यूमर्स को BaaS वाली कीमत देनी होगी. आइए जानते हैं Ultraviolette X-47 की कीमत और दूसरी खास बातें. 

कितनी है कीमत? 

Ultraviolette X-47 को आप अगर बैटरी के साथ लेते हैं, तो इसकी कीमत 2.49 लाख (एक्स शोरूम) से शुरू होती है. हालांकि, बैटरी फ्लेक्स का चुनाव करके आप 40 परसेंट की बचत कर सकते हैं. BaaS मॉडल की प्राइसिंग 1.49 लाख + बैटरी रेंट के साथ शुरू होती है. यानी अपफ्रंट कीमत के साथ आपको बैटरी का रेंट भी देना होगा. 

यह भी पढ़ें: Ultraviolette ने रचा इतिहास: पहली भारतीय इलेक्ट्रिक बाइक कंपनी ने यूरोप के 10 देशों में की एंट्री पेरिस से लेकर दिल्ली तक गूंजा भारत का नाम!

इसकी वजह से बाइक की कीमत लगभग 40 परसेंट कम होती है, जो 1 लाख रुपये है. Ultraviolette इस कटौती के साथ नए यूजर्स को लुभाना चाहती है. आधिकारिक वेबसाइट पर कंपनी ने बाइक और बैटरी रेंट की डिटेल्स दी हैं. BaaS प्राइसिंग मॉडल के साथ बदलती है. 

Advertisement
Ultraviolette X47 BaaS price
Ultraviolette X47 BaaS प्राइस लिस्ट

यानी अलग-अलग मॉडल के लिए बैटरी रेंट भी अलग-अलग है. बेस वेरिएंट में बैटरी रेंट 2499 रुपये मंथली है, जिसमें रनिंग कॉस्ट 2.5 रुपये प्रति किलोमीटर आएगी. वहीं टॉप वेरिएंट बैटरी का रेंट 4820 रुपये मंथली है, जिसमें एवरेज रनिंग कॉस्ट 4.8 रुपये प्रति किलोमीटर आएगा.

यह भी पढ़ें: Ultraviolette F77: सिंगल राइड में 6,727Km का सफर! इस इलेक्ट्रिक बाइक ने रच दिया इतिहास

क्या हैं फीचर्स? 

Ultraviolette X-47 दो बैटरी पैक ऑप्शन में आती है. इसके 7.1 kWh बैटरी पैक में 211 Km की रेंज मिलती है. वहीं 10.3 kWh बैटरी पैक ऑप्शन में 323 Km की रेंज सिंगल चार्ज में मिलती है. बाइक 40.2 bhp की पीक पावर और 145 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड ऑफर करती है. Ultraviolette X-47 का सबसे खास फीचर इसमें मिलने वाला ADAS सूट है. बाइक में इंडस्ट्री का पहला रडार बेस्ड ADAS मिलता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement