scorecardresearch
 

Toyota Hilux भारत में लॉन्च, फॉर्च्यूनर के बड़े भाई की हुई एंट्री, इतनी है कीमत

Toyota Hilux का लेटेस्ट मॉडल भारत में लॉन्च हो गया है. ये पिकअप ट्रक ग्लोबल मार्केट में पहले ही लॉन्च हो गया था. नई हायलेक्स पहले से ज्यादा शार्प डिजाइन के साथ आती है. कंपनी ने इसमें वही पुराना 2.8 लीटर का फोर सिलेंडर टर्बो पेट्रोल डीजल इंजन दिया है. आइए जानते हैं इस पिकअप ट्रक की कीमत और दूसरी खास बातें.

Advertisement
X
Toyota Hilux को नए अवतार में कंपनी ने लॉन्च कर दिया है. (Photo: Toyota)
Toyota Hilux को नए अवतार में कंपनी ने लॉन्च कर दिया है. (Photo: Toyota)

टोयोटा (Toyota) ने भारतीय बाजार में अपनी नई गाड़ी को लॉन्च कर दिया है. ये एक पिकअप ट्रक है. हम बात कर रहे हैं टोयोटा हायलेक्स (Toyota Hilux) की, जो अपने नए अवतार में भारतीय बाजार में लॉन्च हो चुकी है. वैसे कंपनी ग्लोबल मार्केट में पहले ही इस ट्रक को लॉन्च कर चुकी है. भारतीय बाजार में एंट्री करने वाला ये ट्रक कई मायनों में खास है. 

ये कार का 9वां एडिशन है. नए पिकअप ट्रक में रिडिजाइन एक्सटीरियर और इंटीरियर मिलता है. इसके अलावा कंपनी ने इसमें लेटेस्ट टेक्नोलॉजी और फीचर्स को जोड़ा है. हालांकि, अभी भी ये गाड़ी आईएमवी बॉडी ऑन फ्रेम प्लेटफॉर्म पर आती है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.

कितनी है कीमत? 

टोयोटा हायलेक्स को कंपनी ने 31,99,000 रुपये (जीएक्स 4x2 ऑटोमेटिक) की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है. वहीं कार के जीएक्स 4x4 ऑटोमेटिक वेरिएंट की कीमत 33,69,000 रुपये एक्स-शोरूम है. वहीं वीएक्स 4x4 ऑटोमेटिक को कंपनी ने 36,69,000 रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है. 

एक्सटीरियर में क्या है नया? 

नई हायलेक्स ज्यादा अपराइट फ्रंट एंड डिजाइन के साथ आती है, जिसमें पतले एलईडी हेडलैम्प्स दिए गए हैं. इसमें हनीकॉम्ब पैटर्न वाली ग्रिल मिलती है और फ्रंट में ब्रांड के बैज की जगह टोयोटा लिखा हुआ मिलेगा. पिकअप में ब्लैक वील आर्च क्लैडिंग, रोल बार्स, 18 इंच के नए एलॉय वील्स और फुटबोर्ड मिलता है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: E20 पेट्रोल से खराब हुई Innova Hycross? यूट्यूबर के आरोप पर आया Toyota का जवाब

रियर में कंपनी ने एलईडी टेल लैम्प्स दिए गए हैं, जो सी-शेप्ड डीआरएल सिग्नेचर, टोयोटा लेटरिंग के साथ आते हैं. इसमें रिडिजाइन बंपर दिया गया है, जो इंटीग्रेटेड स्टेप के साथ आता है. इससे पिकअप के कार्गो बेड पर चढ़ना आसान हो जाता है. ये पिकअप ट्रक 6 कलर- सल्फर मेटैलिक, प्लैटिनम पर्ल वॉइट मेटैलिक, एटीट्यूड ब्लैक, ऐश, इमोशनल रेड और सुपर वॉइट में आता है.

इंटीरियर और फीचर्स

हायलेक्स के कैबिन की बात करें, तो इसमें 12.3 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 12.3 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट डिस्प्ले मिलता है. कार में थ्री स्पोक स्टीयरिंग वील मिलती है, जिस पर टोयोटा लिखा हुआ है. इंफोटेनमेंट सिस्टम टोयोटा स्मार्ट कनेक्ट सिस्टम के साथ आता है. 

यह भी पढ़ें: 7 एयरबैग, जबरदस्त माइलेज वाली 8-सीटर, Toyota ने लॉन्च की नई Innova Crysta

पिकअप में ऐपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो, वायरलेस चार्जिंग, डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, पावर्ड और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, मल्टी टेरेन मोड्स, ओटीए अपडेट्स, 360 डिग्री कैमरा और ADAS फीचर मिलते हैं. 

इंजन और गियरबॉक्स 

2026 Toyota Hilux में पहले वाला ही 2.8 लीटर का फोर सिलेंडर डीजल इंजन मिलता है जो 204 एचपी की पावर और 500 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करता है. इसमें 6 स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक गियरबॉक्स मिलेगा. हायलेक्स में 4x2 और 4x4 का विकल्प मिलता है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement