सितंबर का महीना भारतीय इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट के लिए शानदार रहा है. घरेलू मार्केट में तमाम कंपनियों ने 35 हजार से ज्यादा इलेक्ट्रिक गाड़ियां इस महीने बेची हैं. सितंबर 2026 में ऑल इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स 35,048 यूनिट्स पहुंच गई है. ईयर-ऑन-ईयर ये ग्रोथ 95.4 परसेंट की है.
पिछले साल सितंबर में तमाम कंपनियों की कंबाइन्ड सेल्स 17,932 यूनिट्स पर थी. वहीं मंथली ग्रोथ 10.3 परसेंट की है. अगस्त में इस सेगमेंट की सेल्स 31,769 यूनिट्स पर थी. टॉप सेलिंग तीन ब्रांड्स ने अकेले 27,816 कारें इस दौरान बेची हैं. आइए जानते हैं डिटेल्स.
टाटा मोटर्स इलेक्ट्रिक कार मार्केट का लीडर है. कंपनी ने सितंबर महीने में 14,792 कारें बेची हैं, जो पिछले साल के मुकाबले 100.7 परसेंट ज्यादा है. पिछले साल सितंबर में कंपनी ने 7,369 कारें बेची थीं. वहीं मंथली ग्रोथ 7 परसेंट की है. अगस्त में कंपनी ने 13,825 इलेक्ट्रिक कारें बेची थीं.
इस सेगमेंट में टाटा मोटर्स का मार्केट शेयर 42.2 परसेंट है. वहीं दूसरे नंबर पर महिंद्रा है, जिसने 7,782 कारों को मार्केट में बेचा है. टाटा के पोर्टफोलियो में इस वक्त सबसे ज्यादा इलेक्ट्रि्क कारें मौजूद हैं. महिंद्रा की ऐनुअल ग्रोथ 95.9 परसेंट की है. पिछले साल सितंबर में कंपनी ने 3,973 गाड़ियां बेची थीं.
यह भी पढ़ें: MARUTI को दी मात, सस्ती EV लॉन्च करके KIA ने कैसे पलट दिया गेम
वहीं मंथली सेल्स में 14 परसेंट का इजाफा हुआ है. कंपनी ने अगस्त में 6,827 इलेक्ट्रिक कारें बेची थीं. कंपनी का सेगमेंट शेयर 22.2 परसेंट पहुंच गया है. हाल में ही महिंद्रा की बॉर्न इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स 1 लाख का माइलस्टोन पार कर चुकी है.
तीसरे नंबर पर जेएसडब्लू-एमजी है, जिसने सितंबर में 5,242 कारें बेची हैं. सितंबर 2025 में कंपनी ने 4,803 कारें बेची थी. यानी ईयर-ऑन-ईयर ग्रोथ 9.1 परसेंट की है. चौथे नंबर पर विनफास्ट है, जिसने इस साल सितंबर में 2,964 कारें बेची हैं. पिछले साल सितंबर में कंपनी ने सिर्फ 6 कारों को बेचा था.
बड़े उलटफेर के साथ किआ मोटर्स 5वें नंबर पर पहुंच गई है. कंपनी ने सितंबर 2026 में 1,263 इलेक्ट्रिक कारें बेची हैं. ब्रांड की सेल्स में 111.2 परसेंट की ग्रोथ आई है. वहीं सितंबर 2025 में कंपनी ने 598 कारें बेची थीं. मारुति सुजुकी अब 6वें नंबर पर है. सितंबर में कंपनी ने 1,104 इलेक्ट्रिक व्हीकल बेचे हैं.
यह भी पढ़ें: MARUTI की छोटी कारों को दीवाने हुए लोग... 41 परसेंट बढ़ गई सेल्स
इनके अलावा बीवाईडी (BYD) ने सितंबर में 836 इलेक्ट्रिक कारें, हुंडई ने 792 यूनिट्स, टोयोटा ने 218 यूनिट्स और सिट्रोएन ने 55 इलेक्ट्रिक कारें बेची हैं. इनके अलावा प्रीमियम सेगमेंट के कार ब्रांड्स का आंकड़ा हमने इसमें शामिल नहीं किया है.