भारतीय कार बाजार में हैचबैक कारों का एक वक्त पर बोल-बाला था. हालांकि, एसयूवी की भीड़ ने इस सेगमेंट में को काफी चोट पहुंचाई है. फिर भी इसका हाल सेडान वाला नहीं हुआ है. इस सेगमेंट में अभी भी अच्छी खासी संख्या में गाड़ियां बिक रही हैं. मई का महीना हैचबैक कारों के लिए शानदार रहा है.
इस साल मई 2026 में देश में कुल 92,837 हैचबैक कारें बिकी हैं. पिछले साल के मुकाबले इस सेगमेंट की ग्रोथ 25.29 फीसदी की हुई है. मई 2025 में देश में 74,100 कारें बिकी थीं. हालांकि, इस साल अप्रैल के मुकाबले हैचबैक सेगमेंट की सेल कम हुई है. अप्रैल में कंपनियों ने 95,907 कारें बेची थी, जो इस मई के मुकाबले 3.2 फीसदी ज्यादा थी.
मारुति सुजुकी का आज भी इस सेगमेंट में दबदबा है. टॉप-9 कारों में मारुति सुजुकी की 6 गाड़ियां शामिल हैं. ओवरऑल सेगमेंट की तीन-चौथाई कारें मारुति सुजुकी बेच रही है. आइए जानते हैं इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ियां कौन-सी हैं.
मई 2026 में सबसे ज्यादा बिकने वाली हैचबैक कार मारुति सुजुकी के शोरूम से आती है. मारुति बलेनो की मई 2026 में 18,396 यूनिट्स बिकी हैं. पिछले साल मई में कार की 11,618 यूनिट्स बिकी थी. यानी इस साल मई में कार की सेल 58.34 परसेंट की ग्रोथ है. हैचबैक मार्केट पर इस कार का कब्जा है. अकेले इस कार का मई में मार्केट शेयर 19.82 परसेंट है.
यह भी पढ़ें: 10 साल तक सर्विस की नो टेंशन! Maruti का धांसू प्लान लॉन्च
इसके अलावा मारुति सुजुकी वैगनआर (Maruti Suzuki WagonR) भी सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में शामिल है. इसकी 18,076 यूनिट्स मई में बिकी हैं. पिछले साल कार की 13,949 यूनिट्स बिकी थीं. ईयर-ऑन-ईयर इस कार की सेल 29.59 फीसदी बढ़ी है.
वहीं मारुति सुजुकी स्विफ्ट (Maruti Swift) की मई 2026 में 17,519 यूनिट्स कंपनी ने बेची है. पिछले साल इसकी 14,135 यूनिट्स बिकी थी. यानी इस साल कंपनी ने स्विफ्ट की 3384 यूनिट्स को बेचा है. मारुति सुजुकी अल्टो भी इस लिस्ट में शामिल है. कार की 9,887 यूनिट्स मई में बिकी हैं. पिछले साल मई में कार की 4,970 यूनिट्स बिकी थी. यानी इसकी ग्रोथ 98.93 परसेंट की है.
यह भी पढ़ें: 6 एयरबैग की सेफ्टी, Nexa से रिकॉर्ड बिक्री, 5 लाख ने खरीदी ये Maruti SUV
मारुति सुजुकी एस-प्रेसो की इस साल 6,388 यूनिट्स मई में बिकी हैं. पिछले साल मई में इस कार की 1806 यूनिट्स बिकी थीं. यानी ईयर-ऑन-ईयर इस कार की ग्रोथ 253.71 परसेंट की है. अगर टॉप-5 बेस्ट सेलिंग कार की बात करें, तो इसमें सिर्फ मारुति की ही गाड़ियां नजर आ रही हैं.
6वें नंबर पर हुंडई आई20 है, जिसकी मई में 4,749 यूनिट्स बिकी हैं. वहीं टाटा टियागो (ईवी और आईसीई) की 4,178 यूनिट्स मई में बिकी हैं. टोयोटा ग्लांजा की 3,198 यूनिट्स, मारुति सुजुकी सेलेरियो की 3018 यूनिट्स और हुंडई आई10 निओस की 2,920 यूनिट्स मई में बिकी हैं.
टॉप-5 कारों की बात करें, तो इनमें आपको 20KM से ज्यादा का क्लेम्ड माइलेज मिल जाता है. साथ ही इन सभी की कीमत 10 लाख रुपये से कम है. यानी ये कारें कम कीमत में ज्यादा माइलेज ऑफर करती हैं.