scorecardresearch
 

Maruti WagonR Bioflex: मारुति की पहली फ्लेक्स-फ्यूल कार लॉन्च, E85 पेट्रोल पर चलेगी गाड़ी, कीमत है इतनी

Maruti WagonR Bioflex: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कुछ दिनों पहले मारुति सुजुकी की पहली फ्लेक्स-फ्यूल कार से पर्दा उठाया था. अब इस कार की कीमतों का ऐलान कर दिया गया है. E85 फ्यूल पर दौड़ने वाली ये नई कार रेगुलर मॉडल ZXi वेरिएंट पर बेस्ड है और महंगी है.

Advertisement
X
Maruti WagonR Bioflex मूल रूप से वैगनआर के टॉप वेरिएंट पर बेस्ड है. Photo: ITG
Maruti WagonR Bioflex मूल रूप से वैगनआर के टॉप वेरिएंट पर बेस्ड है. Photo: ITG

Maruti WagonR Bioflex Price & Mileage: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने आज अपनी फ्लेक्स फ्यूल कार यानी Wagon R Flex Fuel की कीमतों का खुलासा कर दिया है. इस कार को हाल ही में भारतीय बाजार में पेश किया गया था, जहां केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री ने इसका अनावरण किया था. उस समय कंपनी ने कीमतों की घोषणा नहीं की थी, लेकिन अब आधिकारिक तौर पर इसकी कीमत सामने आ गई है. खास बात यह है कि यह कार E20 से लेकर E85 तक के इथेनॉल-पेट्रोल ब्लेंडिंग पर चल सकती है.

मारुति सुजुकी की नई WagonR Bioflex की शुरुआती कीमत 7.24 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है. यह रेगुलर मॉडल WagonR के टॉप ZXi+ वेरिएंट पर बेस्ड है, जिसमें बड़ा 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है. अगर इसकी तुलना रेगुलर WagonR ZXi+ से की जाए तो Bioflex वर्जन करीब 86,000 रुपये ज्यादा महंगा है. यानी नई तकनीक और अपडेट के लिए ग्राहकों को ज्यादा रकम खर्च करनी होगी.

Maruti WagonR Bioflex
Maruti WagonR Bioflex की कीमत रेगुलर मॉडल से तकरीबन 86 हजार रुपये ज्यादा है. Photo: ITG

इन ग्राहकों के लिए उपलब्ध

दिलचस्प बात यह है कि फिलहाल WagonR Bioflex को केवल कमर्शियल सेक्टर के लिए पेश किया गया है. इसकी तुलना WagonR Tour H3 से करें तो कीमत में बड़ा अंतर दिखाई देता है. WagonR Tour H3 की कीमत 4.99 लाख रुपये से शुरू होकर 5.89 लाख रुपये तक जाती है, जबकि Bioflex मॉडल 1.35 लाख रुपये से 2.25 लाख रुपये तक ज्यादा महंगा पड़ता है. हालांकि इसके पीछे बड़ा कारण इसका ज्यादा पावरफुल 1.2-लीटर इंजन है, जबकि Tour H3 में 1.0-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया जाता है.

Advertisement

अगर आप सोच रहे हैं कि Flex Fuel तकनीक के साथ इंजन की ताकत भी बढ़ गई होगी, तो ऐसा नहीं है. WagonR Bioflex में इस्तेमाल किया गया 1.2-लीटर K12N इंजन वही पावर और टॉर्क देता है जो E20 वर्जन में मिलता है. यह इंजन 90.9 हॉर्सपावर की अधिकतम पावर और 113.7 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. कार में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है.

Maruti Wagon R Flex Fuel
मारुति की ये फ्लेक्स-फ्यूल कार फिलहाल फ्लीट ऑपरेटर्स के लिए उपलब्ध होगी. Photo: ITG

माइलेज पर अभी भी सस्पेंस

हालांकि, मारुति सुजुकी ने अभी इस कार के माइलेज के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है. यानी E85 इथेनॉल ब्लेंडिंग पर चलने वाली इस कार के माइलेज पर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है. ऐसे में ग्राहकों और फ्लीट ऑपरेटर्स की नजर अब इसी जानकारी पर टिकी हुई है, क्योंकि किसी भी कमर्शियल वाहन के लिए माइलेज सबसे अहम फैक्टर माना जाता है. 

मारुति वैगनआर का रेगुलर मॉडल अपने बेहतरीन स्पेस और माइलेज के लिए ही जाना जाता है. रेगुलर वैगनआर का पेट्रोल वर्जन 24 किमी प्रतिलीटर और सीएनजी वेरिएंट 34 किमी प्रतिकिग्रा तक का माइलेज देता है. हालांकि, कुछ वाहन निर्माताओं ने इस बात का संकेत जरूर दिया है कि, फ्लेक्स-फ्यूल इंजन से माइलेज में गिरावट संभव है. क्योंकि इथेनॉल की कैलोरिफिक (Calorific Value) कम है इसलिए थोड़ी फ्यूल एफिशिएंसी ड्रॉप होती है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement