6 एयरबैग की सेफ्टी, Nexa से रिकॉर्ड बिक्री, 5 लाख ने खरीदी ये Maruti SUV

10 June 2026

By: Aajtak Auto

5 लाख के पार Fronx

मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स (Maruti Fronx) ने एक और बड़ा माइलस्टोन अपने नाम कर दिया है. इस कार की 5 लाख से ज्यादा यूनिट्स बिक गई हैं. 

Photo: marutisuzuki.com

Nexa की रिकॉर्ड सेल SUV

ये नंबर इसलिए भी बड़ा है क्योंकि Nexa शोरूम से आने वाली ये पहली एसयूवी है, जिसने 5 लाख सेल्स का आंकड़ा पार किया है. 

Photo: marutisuzuki.com

कम वक्त में रिकॉर्ड बिक्री

फ्रॉन्क्स ने काफी कम समय में ये मुकाम हासिल कर लिया है. ये कार इसलिए भी खास क्योंकि इसने नया सेगमेंट नहीं बनाया बल्कि लोगों की जरूरत को समझा. 

Photo: marutisuzuki.com

क्यों है लोगों को पसंद? 

लोगों को शहरों में चलने के लिए हैचबैक जैसा कम्फर्ट, ऊंची सीटिंग पोजिशन और एसयूवी जैसी रोड प्रजेंस चाहिए थी, जो ये कार देती है. 

Photo: marutisuzuki.com

बलेनो को देती है टक्कर

नेक्सा शोरूम से सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बलेनो के करीब फ्रॉन्क्स पहुंच गई है. वित्तवर्ष 2026 में इन दोनों कारों की सेल में सिर्फ 197 यूनिट्स का अंतर था. 

Photo: marutisuzuki.com

कितनी है कीमत? 

मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स की कीमत 6.85 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होकर 11.98 लाख रुपये एक्स शोरूम तक जाती है. 

Photo: marutisuzuki.com

तीन इंजन मिलते हैं

ये कार पेट्रोल, टर्बो पेट्रोल और सीएनजी तीनों ही विकल्प में आती है. इसमें आपको मैन्युअल गियरबॉक्स के साथ ऑटोमेटिक का विकल्प भी मिलता है. 

Photo: marutisuzuki.com

माइलेज-सेफ्टी 

कार सीएनजी में 28KM तक का माइलेज ऑफर करती है. इसमें 6 एयरबैग स्टैंडर्ड मिलते हैं. कार में डुअल टोन इंटीरियर मिलता है.

Photo: marutisuzuki.com

कितनी हुई सेल? 

मई 2026 में ये दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है. मई में इसकी 20,686 यूनिट्स बिकी हैं. पिछले साल के मुकाबले कार की सेल 52 फीसदी बढ़ी है.

Photo: marutisuzuki.com

Read Next