10 साल तक सर्विस की नो टेंशन! Maruti का धांसू प्लान लॉन्च

16 June 2026

Byy: Aaj Tak Auto

स्मार्ट मेंटनेंस प्लान

मारुति सुजुकी ने अपने ग्राहकों के लिए एक नया स्मार्ट मेंटनेंस प्लान (SMP) लॉन्च किया है. यह एक प्रीपेड मेंटेनेंस प्रोग्राम है.

Photo: Marutisuzuki.com

मिलेगी ये सुविधा

इस प्लान का मकसद वाहन मालिकों को सर्विस और मेंटनेंस के खर्च को बेहतर तरीके से मैनेज करने की सुविधा देना है. इसमें भारी बचत भी होगी.

Photo: Marutisuzuki.com

सर्विस की चिंता खत्म

कंपनी का कहना है कि इस प्लान से ग्राहकों को ज्यादा फ्लेक्सिबिलिटी मिलेगी और फ्यूचर में बढ़ने वाली सर्विस कॉस्ट की चिंता भी कम होगी.

Photo: Marutisuzuki.com

किन वाहनों को लाभ

मारुति सुजुकी का नया SMP प्रोग्राम प्राइवेट और कमर्शियल दोनों तरह के वाहन मालिकों के लिए उपलब्ध है.

Photo: Marutisuzuki.com

कैसे खरीद सकते हैं SMP

ग्राहक इस प्लान को नई गाड़ी खरीदते समय ले सकते हैं या बाद में किसी भी अधिकृत मारुति सुजुकी वर्कशॉप से खरीद सकते हैं.

Photo: Marutisuzuki.com

कैसी कवरेज मिलेगी

इनमें केवल लेबर चार्ज कवर करने वाले प्लान, पार्ट्स और लेबर दोनों को कवर करने वाले पैकेज, कमर्शियल वाहनों के लिए माइनर सर्विस पैकेज शामिल हैं.

Photo: Marutisuzuki.com

इन पार्ट्स को कवरेज

कंपनी कुछ चुनिंदा पार्ट्स के लिए आप्शनल वियर एंड टियर कवरेज भी दे रही है. इसके तहत क्लच और ब्रेक से जुड़े कुछ पार्ट्स को भी कवर किया जाएगा.

Photo: Marutisuzuki.com

लेबर चार्ज पर छूट

इस प्लान को लेने वाले ग्राहकों को लेबर चार्ज पर कम से कम 10% की बचत होगी. इसके अलावा पार्ट्स और कंज्यूमेबल्स पर भी एक्सट्रा सेविंग्स का फायदा मिलेगा.

Photo: Marutisuzuki.com

प्रीपेड मॉडल का फायदा

प्रीपेड मॉडल का एक बड़ा फायदा यह भी है कि सर्विस कॉस्ट बढ़ने पर भी ग्राहकों को कवर की गई सर्विसेज के लिए एक्स्ट्रा पेमेंट नहीं करना पड़ेगा.

Photo: Getty

SMP प्लान का टेन्योर

मारुति सुजुकी ने ये SMP प्लान अलग-अलग टेन्योर और किमी के हिसाब से पेश किया है. जिसे ग्राहक अपने जरूरत के अनुसार चुन सकते हैं.

Photo: Marutisuzuki.com

10 साल तक की कवरेज

प्राइवेट कार मालिक 2 साल या 20,000 किमी से लेकर 10 साल या 1,00,000 किमी तक की कवरेज चुन सकते हैं.

Photo: Marutisuzuki.com

कमर्शियल वाहन

वहीं कमर्शियल वाहन मालिकों के लिए यह कवरेज 10 साल या 1,60,000 किलोमीटर तक उपलब्ध है.

Photo: Marutisuzuki.com

देशभर में मिलेगी सुविधा

यह प्लान पूरे भारत में लागू होगा. ग्राहक देश भर के मारुति सुजुकी के अधिकृत सर्विस सेंटर पर इस SMP प्लान का फायदा उठा सकते हैं.

Photo: Marutisuzuki.com

Read Next