scorecardresearch
 

Tata मोटर्स ने दिया झटका, 1 अप्रैल से बढ़ेंगी कार की कीमतें, इतनी होंगी महंगी

कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो 1 अप्रैल से आपको इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे. टाटा मोटर्स ने अपनी पेट्रोल, डीजल और सीएनजी कार्स की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्लू ने भी कीमतों में इजाफा का ऐलान किया है. संभव है कि दूसरी कंपनियां भी जल्द ही प्राइस हाइक का ऐलान कर सकती हैं.

Advertisement
X
टाटा मोटर्स की सभी ICE कार्स की कीमतें 1 अप्रैल से 0.5 फीसदी बढ़ेंगी. (Photo: ITG)
टाटा मोटर्स की सभी ICE कार्स की कीमतें 1 अप्रैल से 0.5 फीसदी बढ़ेंगी. (Photo: ITG)

टाटा मोटर्स ने अपनी कारों की कीमत बढ़ाने का ऐलान कर दिया है. कंपनी अपनी तमाम इंटरनल कंबशन इंजन व्हील्स की कीमत 1 अप्रैल से बढ़ाने जा रही है. टाटा मोटर्स ने बताया कि कंपनी की पेट्रोल, डीजल और सीएनजी कार्स की कीमतों में 1अप्रैल से 0.5 परसेंट की बढ़ोतरी होगी. 

कंपनी ने लगातार बढ़ती इनपुट कॉस्ट को इस बढ़ोतरी का कारण बताया है. ब्रांड ने साफ किया है कि ये बढ़ोतरी सभी मॉडल्स और वेरिएंट्स पर की गई है. मतलब साफ है कि अगर आप टाटा की कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो 1 अप्रैल से आपको इसके लिए ज्यादा पैसे देने होंगे. 

कितनी बढ़ेंगी कीमतें?

कार और वेरिएंट्स की कीमत के आधार पर ये बढ़ोतरी 2285 रुपये से लगभग 13 हजार रुपये तक हो सकती है. हालांकि, टाटा मोटर्स ने ये नहीं बताया कि किस मॉडल की कीमतें सबसे ज्यादा बढ़ाई गई हैं. यहां तक की कंपनी ने सभी मॉडल्स की नई कीमतों का भी ऐलान नहीं किया है.

टाटा मोटर्स की सबसे सस्ती कार टियागो है, जो 4.57 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर आती है. वहीं टाटा सफारी कंपनी की सबसे महंगी कार है, जिसकी कीमत 13.29 लाख रुपये से शुरू होती है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 2.5 लाख कम कीमत, लॉन्च हुई नई Tata Harrier EV QWD, मिलते हैं तगड़े फीचर्स

सिर्फ टाटा ने ही अपनी कार्स की कीमतें बढ़ाने का ऐलान नहीं किया है. इससे पहले मर्सिडीज बेंज और बीएमडब्लू ने भी अपनी गाड़ियों की कीमतों को बढ़ाने का ऐलान किया है. ये दोनों ही कंपनियां 1 अप्रैल से अपनी गाड़ियों की कीमतों में 2 फीसदी की बढ़ोतरी करेंगी. 

कंपनियों ने इसके पीछे रुपये की गिरती स्थिति और सप्लाई चेन को कारण बताया है. संभव है कि दूसरे कार ब्रांड्स भी जल्द ही अपनी गाड़ियों की कीमतें बढ़ाने का ऐलान कर सकते हैं. बढ़ी हुई कीमतें 1 अप्रैल से लागू होंगी. फिलहाल मारुति, हुंडई और कई दूसरी कंपनियों ने कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान नहीं किया है.

प्रीमियम पेट्रोल भी हुआ महंगा

बता दें कि टाटा मोटर्स ने सिर्फ अपनी पेट्रोल-डीजल और सीएनजी कार्स की ही कीमतों को बढ़ाने का ऐलान किया है. कंपनी ने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की कीमतों को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है. 

यह भी पढ़ें: 902Km रेंज, 15 मिनट में चार्ज, Xiaomi की दमदार कार लॉन्च

ये तो रही कार्स की कीमतों में बढ़ोतरी की बात. इसके अलावा तमाम तेल कंपनियों ने अपने प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों को भी बढ़ा दिया है. सामान्य पेट्रोल के रेट में बदलाव का कोई बड़ा ऐलान नहीं हुआ है. वहीं प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2.09 रुपये से 2.35 रुपये तक का इजाफा किया गया है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement