902Km रेंज, 15 मिनट में चार्ज, Xiaomi की दमदार कार लॉन्च

20 Mar 2026

By: Aajtak Auto

कार भी बनाती है शाओमी 

Xiaomi को भारतीय बाजार में हम उनके फोन्स के लिए जानते हैं. अपने घरेलू मार्केट में शाओमी सिर्फ फोन नहीं ना जाने कितने ही प्रोडक्ट्स बनाती और बेचती है. 

Photo: Xiaomi

कंपनी ने कुछ साल पहले ही अपने इलेक्ट्रिक कार को भी लॉन्च किया था. अब कंपनी ने चीन में अपने इलेक्ट्रिक सेडान का अपडेट जारी किया है. 

Photo: Xiaomi

कंपनी ने Xiaomi SU7 को कई सारे अपडेट्स के साथ पेश किया है. इसमें सेफ्टी, ड्राइवर असिस्टेंट हार्डवेयर, कैबिन फीचर्स और चेसी अपडेट को जोड़ा गया है. 

Photo: Xiaomi

2026 वाली शाओमी एसयू 7 की शुरुआती कीमत 2,19,900 युआन (लगभग 29.79 लाख रुपये) है. कार के सभी वेरिएंट्स में LiDAR फीचर दिया गया है.

Photo: Xiaomi

कार में वी6एस प्लस मोटर दिया गया है. शाओमी की कार तीन वेरिएंट्स- स्टैंडर्ड, प्रो और मैक्स में आती है. जिनमें अलग-अलग बैटरी पैक मिलता है. 

Photo: Xiaomi

शाओमी एसयू 7 तीन बैटरी पैक 73kWh, 96.3kWh और 101.7kWh के ऑप्शन में आती है, जिनमें क्रमशः 720 किमी, 902 किमी और 835 किमी की रेंज मिलेगी. 

Photo: Xiaomi

कार सिर्फ 3.08 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है. कार में 16.1-इंच का सेंटर डिस्प्ले, 7.1-इंच का इंस्ट्रूमेंट कल्स्टर और हेड्स-अप डिस्प्ले मिलेगा. 

Photo: Xiaomi

कंपनी की मानें, तो अल्ट्रा फास्ट चार्जिंग की मदद से कार सिर्फ 15 मिनट में 10 से 80 परसेंट तक चार्ज हो सकती है. इससे 670 किलोमीटर तक की रेंज मिलेगी.

Photo: Xiaomi

बता दें कि शाओमी की ये कार फिलहाल ग्लोबल मार्केट में और भारतीय बाजार में उपलब्ध नहीं है. इसे सिर्फ चीन में ही बेचा जाता है.

Photo: Xiaomi

Read Next