scorecardresearch
 

Tata का बड़ा प्लान, लॉन्च करेगी 6 नई कारें, 12 लाख सेल का है टार्गेट

Tata Motors अपने व्हीकल पोर्टफोलियो को बढ़ाने पर काम कर रही है. कंपनी अलगे 5 सालों में अपने पैसेंजर कार पोर्टफोलियो को बढ़ाकर 15 कारों तक पहुंचाना चाहती है. इस क्रम में कंपनी 6 नई गाड़ियों को अपने लाइनअप में शामिल करेगी. इसके अलावा कंपनी का फोकस ईवी और ओवरऑल सेल को बढ़ाने पर भी होगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

Advertisement
X
Tata Sierra EV इस महीने की 30 तारीख को लॉन्च होगी. (Photo: X/ Tata EV)
Tata Sierra EV इस महीने की 30 तारीख को लॉन्च होगी. (Photo: X/ Tata EV)

टाटा मोटर्स भारतीय बाजार में कई नई कारों को लॉन्च करने वाला है. ब्रांड वित्तवर्ष 2031 तक अपने पोर्टफोलियो को 15 गाड़ियों तक बढ़ाने पर काम कर रहा है. इस प्लान के तहत कंपनी 6 नए नेमप्लेट को इंट्रोड्यूस करेगी. इसके अलावा मौजूदा लाइनअप को कई अपडेट्स मिलेंगे. 

कंपनी भारतीय बाजार में अपनी स्थिति को मजबूत करना चाहती है. फिलहाल टाटा मोटर्स भारतीय बाजार की दूसरी बड़ी पैसेंजर व्हीकल कंपनी है. इससे ऊपर मारुति सुजुकी है, लेकिन टाटा और मारुति सुजुकी के बीच का गैप काफी ज्यादा है. वहीं टाटा मोटर्स और महिंद्रा के बीच का गैप काफी कम है. 

5 साल में 6 नए मॉडल होंगे लॉन्च

इन्वेस्टर डे प्रेजेंटेशन में टाटा मोटर्स ने अपने रोड मैप को दिखाया है. अगले 5 सालों में ब्रांड क्या कुछ करने वाला है, इसका प्लान कंपनी ने बताया है. कंपनी इसमें नए मॉडल्स के साथ मौजूदा मॉडल्स के फेसलिफ्ट, फीचर अपग्रेड्स और पावरट्रेन एन्हांसमेंट लॉन्च करेगी. 

यह भी पढ़ें: 26Km का माइलेज, 5.64 लाख कीमत... 20,208 ने खरीदी ये Tata कार

6 नए नामों का जुड़ना कंपनी के लिए काफी मददगार साबित हो सकता है. बड़े पोर्टफोलियो का मतलब है कि कंपनी अलग-अलग बॉडी स्टाइल वाली गाड़ियों को जोड़ा पाएगी. इसके साथ ही मल्टीपल फ्यूल ऑप्शन मिलेंगे, जिससे कंज्यूमर्स को पास कई सारे विकल्प होंगे.

Advertisement

अपकमिंग लॉन्च की बात करें, तो कंपनी टाटा सिएरा ईवी को लॉन्च करने वाली है. सिएरा ईवी को कंपनी 30 जून को भारत में लॉन्च करेगी. इस एसयूवी के टीजर लगातार सामने आ रहे हैं. ये कार क्वाड वील ड्राइव (ऑल वील ड्राइव) फीचर के साथ आएगी. इस फीचर वाली ये टाटा की दूसरी कार होगी.

सेल बढ़ाने पर है फोकस

इसके अलावा कंपनी सफारी ईवी को भी लॉन्च करने का भी प्लान कर रही है. ये कार फेस्टिव सीजन में लॉन्च हो सकती है. इनके अलावा कंपनी अविन्या ईवी (Avinya EV) रेंज पर भी काम कर रही है. ये रेंज अगले साल लॉन्च हो सकती है. टाटा मोटर्स अपने पोर्टफोलियो में ईवी कारों की संख्या बढ़ाना चाहती है. 

यह भी पढ़ें: Tata ने दिया झटका, 1 जुलाई से महंगी होंगी Punch-Tiago से Safari तक, इतनी बढ़ेगी कीमत

कंपनी वित्तवर्ष 2031 तक पैसेंजर व्हीकल पोर्टफोलियो में 30 परसेंट ईवी मिक्स करने का टार्गेट लेकर चल रही है. वॉल्यूम्स की बात करें, तो टाटा मोटर्स का टार्गेट हर साल ईवी कारों की लगभग 3.5 लाख से 4 लाख यूनिट्स तक सेल करने का है. कंपनी मौजूदा 6 ईवी मॉडल्स को 10 तक बढ़ा सकती है. साथ ही वित्तवर्ष 2031 तक टाटा अपनी ऐनुअल सेल 12 लाख यूनिट्स तक पहुंचाना चाहती है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement