हाइब्रिड इंजन... धांसू माइलेज! आ रही है 7-सीटर DUSTER

29 June 2026

By; Aaj Tak Auto

आ रही 7-सीटर SUV

Renault अपनी नई 7-सीटर SUV पर तेजी से काम कर रही है. भारत में इस SUV को एक बार फिर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है.

Photo: Renault.co.in

पेश होंगे कई मॉडल

Renault अगले 18 महीनों में कई नए मॉडल लॉन्च करने की योजना बना रही है. इनमें नई Duster, 7-सीटर Duster और Bridger सब-4 मीटर SUV शामिल हैं. 

Photo: Renault.co.in

मॉडर्न फीचर से लैस

नई जनरेशन Duster पर बेस्ड यह बड़ी SUV ज्यादा स्पेस, हाइब्रिड इंजन और मॉडर्न फीचर्स के साथ आएगी.

Photo: Renault.co.in

कब होगी लॉन्च

उम्मीद है कि इसे 2027 की शुरुआत में भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा. तो आइये देखें इस एसयूवी में क्या ख़ास होगा?

Photo: Renault.co.in

चेन्नई में हो रही टेस्टिंग

Renault की अपकमिंग 7-सीटर SUV को चेन्नई में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है. इस बार सामने आई तस्वीर में SUV का साइड प्रोफाइल साफ दिखाई देता है. 

Photo: Renault.co.in

मौजूदा मॉडल से बड़ी

पहले की तुलना में इसकी लंबाई ज्यादा नजर आती है. पीछे का हिस्सा बड़ा है और रूफलाइन भी लंबी दिखाई देती है. 

Photo: Renault.co.in

दमदार SUV लुक

नई SUV में स्ट्रेट रूफलाइन, बड़े व्हील आर्च, मोटी बॉडी क्लैडिंग और रूफ रेल्स दी गई हैं, जो इसे एक दमदार SUV का लुक देती हैं.

Photo: Renault.co.in

RGMP प्लेटफॉर्म पर बेस्ड

यह एसयूवी Renault के RGMP प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी, जिस पर नई Duster भी बनाई जा रही है. हालांकि, 7-सीटर मॉडल की लंबाई ज्यादा होगी.

Photo: Renault.co.in

स्ट्रांग हाइब्रिड

Renault पहले ही पुष्टि कर चुका है कि भारत में उसकी नई Duster के साथ स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड तकनीक आएगी. 

Photo: Renault.co.in

1.8-लीटर हाइब्रिड इंजन

माना जा रहा है कि कंपनी 1.8-लीटर E-Tech स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन को दिवाली 2026 के आसपास नई Duster में पेश करेगी. 

Photo: Renault.co.in

7-सीटर में भी यही इंजन

यही इंजन बाद में 7-सीटर SUV में भी दिया जा सकता है. इससे बेहतर माइलेज और स्मूथ ड्राइविंग का मजा मिलेगा.

Photo: Renault.co.in

इनसे है मुकाबला

लॉन्च होने के बाद नई 7-सीटर SUV का मुकाबला महिंद्रा एक्सयूवी 7एक्सओ, टाटा सफारी, एमजी हेक्टर प्लस और हुंडई अल्कज़ार जैसे मॉडलों से होगा.

Photo: Renault.co.in

Read Next