भारतीय शेयर बाजार में गजब की तेजी आई है. गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 1671 अंक या 2.15 फीसदी चढ़कर 78960 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 471 अंक या 2 फीसदी चढ़कर 24434 पर पहुंच गया. बैंक निफ्टी में 1500 अंकों की तेजी आई है.
इस तेजी के कारण भारतीय बाजार ने फिर से 5 ट्रिलियन डॉलर का मुकाम हासिल कर लिया है. यह लगातार गिरावट के बाद पहली बार ऐसा हुआ है. मार्केट में लगातार 6 दिनों की तेजी के बाद BSE मार्केट कैप 5 ट्रिलियन के पार पहुंचा है. बुधवार को भारतीय बजाार का BSE MCap 4,94,42,140.62 करोड़ रुपये था, जो आज करीब 7 लाख करोड़ रुपये बढ़कर 5,01,13,896.79 करोड़ रुपये पर पहुंच गया.
विदेशी निवेशकों की ताबड़तोड़ खरीदारी ने भी भारतीय बाजार का मूड बदला है. लगातार 5 कारोबारी दिनों में विदेशी निवेशकों ने करीब 21 लाख करोड़ रुपये के शेयरों की नेट खरीदारी की है, जिसमें से बुधवार को गुरुवार को ही करीब 7-7 हजार करोड़ रुपये की खरीदारी की है.