scorecardresearch
 

इजरायल में टेक्नोलॉजी का महाकुंभ! रॉयल एनफील्ड की बाइक ने खींचा पीएम मोदी-नेतन्याहू का ध्यान

इजरायल के यरुशलम शहर में आयोजित टेक एग्जीबिशन में भारतीय तकनीक की ताकत देखने को मिली. जब पीएम नरेंद्र मोदी और इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भारत में बनी रॉयल एनफील्ड की मशहूर गोअन क्लासिक बाइक को देखा.

Advertisement
X
Royal Enfield भारत में बनी इस बाइक को इजरायल में एक्सपोर्ट करता है. Photo: X/@narendramodi
Royal Enfield भारत में बनी इस बाइक को इजरायल में एक्सपोर्ट करता है. Photo: X/@narendramodi

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय इजरायल दौरे पर हैं. इस दौरान उन्होंने इज़राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ येरूशलम में आयोजित एक टेक एग्जीबिशन में भी शिरकत की. यह एग्जीबिशन मॉडर्न टेक्नोलॉजी और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार की गई थी. इस दौरान दोनों देशों के रिश्तों में नई मजबूती और साझेदारी की झलक साफ नजर आई. इन सबके बीच एक तस्वीर ने लोगों का ध्यान अपनी तरह तेजी से खींचा है, जहां दोनों दिग्गज नेता रॉयल एनफील्ड की दमदार बाइक का जायजा लेते नज़र आए.

बता दें कि, यह टेक एग्जीबिशन यरुशलम शहर में आयोजित किया गया था. जिसमें एग्रीकल्चर टेक्नोलॉजी, वॉटर मैनेजमेंट, क्लाइमेट सॉल्यूशन, बायोटेक्नोलॉजी, स्मार्ट मोबिलिटी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सिक्योरिटी, क्वांटम कंप्यूटिंग, एनर्जी और स्पेस सिस्टम जैसे कई अहम क्षेत्रों की नई खोजों को दिखाया गया. इसमें बड़ी कंपनियों के साथ-साथ रिसर्च संस्थानों ने भी अपनी इनोवेटिव तकनीक पेश की. 

प्रदर्शनी के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने वैज्ञानिकों, सीईओ और टेक स्टार्टअप्स से सीधे बातचीत की. उन्होंने यह समझने की कोशिश की कि नई तकनीकें आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी को कैसे आसान बना सकती हैं. इस मौके पर इजरायल की इनोवेशन हब के रूप में पहचान और भारत की नई तकनीक अपनाने में रुचि साफ दिखाई दी.

रॉयल एनफील्ड बाइक बनी आकर्षण का केंद्र

इस कार्यक्रम का एक खास पल तब आया जब पीएम मोदी और प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने प्रदर्शनी में मौजूद रॉयल एनफील्ड गोअन क्लासिक 350 मोटरसाइकिल को देखा. यह बाइक भारत की मैन्युफैक्चरिंग ताकत और इज़राइल में बढ़ते इंडियन एक्सपोर्ट का प्रतीक बनी. इज़राइल में रॉयल एनफील्ड की अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है, जहां इसके क्लासिक डिजाइन और क्रूजर स्टाइल को काफी पसंद किया जाता है. लोकल डिस्ट्रीब्यूटर्स और सर्विस नेटवर्क ने वहां मजबूत राइडर कम्युनिटी तैयार की है.

Advertisement

क्यों ख़ास है ये बाइक

रॉयल एनफील्ड Goan Classic 350 में 349 सीसी की क्षमता का एयर-ऑयल कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 20.2 bhp की पावर और 27 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इसमें 5- स्पीड गियरबॉक्स मिलता है. 2026 मॉडल में असिस्ट और स्लिपर क्लच जोड़ा गया है, जिससे गियर बदलना आसान हो गया है और तेज डाउनशिफ्टिंग में व्हील लॉक की समस्या कम होती है. बाइक में USB टाइप-C चार्जिंग पोर्ट भी है, जिसे अब फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ अपग्रेड किया गया है.

Goan Classic 350 का डिजाइन इसकी सबसे बड़ी पहचान है. इसमें बॉबर स्टाइल लुक, सिंगल फ्लोटिंग सीट, कॉम्पैक्ट एप हैंगर हैंडलबार और व्हाइट साइडवॉल के साथ क्रॉस स्पोक ट्यूबलेस व्हील्स दिए गए हैं. यही वजह है कि यह बाइक दुनिया भर के राइडर्स को लगातार आकर्षित कर रही है. भारतीय बाजार में इस मोटरसाइकिल की शुरुआती कीमत 2.20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है. 
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement