scorecardresearch
 

Maruti Sales: मारुति ने 28 दिनों में बेची 2.14 लाख गाड़ियां, इन कारों की रही डिमांड

Maruti Sales February: मारुति सुजुकी के फरवरी काफी बेहतर रही है. कंपनी ने बीते 28 दिनों में घरेलू बाजार में कुल 1,64,130 यूनिट कारों की बिक्री की है. इसके अलावा कंपनी ने 39,155 यूनिट वाहनों को एक्सपोर्ट किया है.

Advertisement
X
Maruti Suzuki ने घरेलू बाजार में फरवरी में 1.64 लाख कारें बेची हैं. Photo: Marutisuzuki.com
Maruti Suzuki ने घरेलू बाजार में फरवरी में 1.64 लाख कारें बेची हैं. Photo: Marutisuzuki.com

Maruti Suzuki February 2026 sales: भारतीय कार बाजार में अगर किसी कंपनी की पकड़ सबसे मजबूत मानी जाती है, तो वो है मारुति सुजुकी. फरवरी 2026 के बिक्री आंकड़े यही कहानी दोहराते हैं. कंपनी ने इस महीने कुल 2,13,995 गाड़ियों की बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल फरवरी में बेचे गए 1,99,400 यूनिट के मुकाबले 7.3 प्रतिशत ज्यादा है. इस बिक्री में डोमेस्टिक और एक्सपोर्ट दोनों सेल्स शामिल हैं.

फरवरी 2026 में मारुति सुजुकी की घरेलू बिक्री 1,64,130 यूनिट रही. यानी कंपनी ने भारती बाजार में कुल 1.64 लाख से ज्यादा गाड़ियों की बिक्री की है. जो पिछले साल के फरवरी में बेचे गए 1,63,501 यूनिट के मुकाबले थोड़ी ज्यादा है. इसके अलावा अन्य OEM को 10,710 यूनिट की सप्लाई की गई. सबसे बड़ी बात रही निर्यात की, जहां कंपनी ने 39,155 यूनिट को एक्सपोर्ट किया है. यह आंकड़ा पिछले साल फरवरी के 25,021 यूनिट के मुकाबले 56.5 प्रतिशत ज्यादा है. कुल मिलाकर डोमेस्टिक और एक्सपोर्ट दोनों मोर्चों पर कंपनी की स्थिति मजबूत दिखी.

Maruti Suzuki की कुल बिक्री 

सेल्स कैटेगरी फरवरी-26 फरवरी-25 ग्रोथ (%)
कुल घरेलू बिक्री   174,840  174,379   +0.3%
एक्सपोर्ट  39,155  25,021  +56.5%
कुल बिक्री  2,13,995  1,99,400  +7.3%

नोट: यहां पर कुल बिक्री में पैसेंजर, कमर्शियल और दूसरे OEM को भेजे गए यूनिट शामिल हैं.

Advertisement

यूटिलिटी व्हीकल बने ग्रोथ का इंजन

सेगमेंट के हिसाब से देखें तो यूटिलिटी व्हीकल्स ने सबसे ज्यादा योगदान दिया. फरवरी 2026 में इस सेगमेंट की बिक्री 72,756 यूनिट रही, जबकि पिछले साल यह 65,033 यूनिट थी. यानी करीब 11.9 प्रतिशत की बढ़त. इसमें ब्रेजा, अर्टिगा, ई विटारा, फ्रॉन्क्स, ग्रैंड विटारा, इनविक्टो, जिम्नी, विक्टोरिस और XL6 जैसे मॉडल शामिल हैं, जो ग्राहकों में लगातार लोकप्रिय बने हुए हैं.

मिनी और कॉम्पैक्ट सेगमेंट में फरवरी 2026 में 76,624 यूनिट की बिक्री हुई. फरवरी 2025 में यह आंकड़ा 83,168 यूनिट था. यानी इस सेगमेंट में करीब 7.9 प्रतिशत की गिरावट दिखी. इसमें कॉम्पैक्ट कारों की हिस्सेदारी 66,386 यूनिट और मिनी कारों की हिस्सेदारी 10,238 यूनिट रही. इसके बावजूद यह सेगमेंट अभी भी कंपनी की कुल बिक्री का बड़ा बेस बना हुआ है.

किस सेगमेंट में कितनी बिक्री

व्हीकल सेगमेंट फरवरी-26 फरवरी-25    ग्रोथ (%)
यूटिलिटी   72,756  65,033 +11.9%
मिनी और कॉम्पैक्ट 76,624  83,168 -7.9%
वैन (ईको) 11,620 11,493 +1.1%
लाइट कमर्शियल व्हीकल 3,130  2,710  +15.5%

वैन सेगमेंट, खासतौर पर ईको, की बिक्री फरवरी में बेहतर रही है. इस महीने कंपनी ने इस वैन के कुल 11,620 यूनिट की बिक्री की है. जो पिछले साल के मुकाबले थोड़ा बेहतर है. लाइट कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में भी अच्छी बढ़त दिखी और बिक्री 3,130 यूनिट तक पहुंच गई, जो सालाना आधार पर 15.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी दिखाता है.

Advertisement

अगर अप्रैल से फरवरी तक के पूरे फाइनेंशियल ईयर 2025-26 की बात करें, तो मारुति सुजुकी ने कुल 21,97,462 यूनिट की बिक्री की. यह पिछले फाइनेंशियल ईयर के इसी मंथ पीरियड में बेचे गए 20,41,282 यूनिट से 7.6 प्रतिशत ज्यादा है. इस दौरान एक्सपोर्ट भी बढ़कर 4,00,734 यूनिट तक पहुंच गया, जो पिछले साल 2,99,617 यूनिट था.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement