6.30 लाख की MARUTI की बंपर मांग... कंपनी ने बना दीं 35 लाख यूनिट्स 

31 Oct 2026

By: Aajtak Auto

35 लाख का आंकड़ा पार

मारुति सुजुकी डिजायर को लोग खूब पसंद कर रहे हैं. इस कार का प्रोडक्शन 35 लाख यूनिट्स के माइलस्टोन को पार कर चुका है. 

Photo: marutisuzuki.com

ऑल्टो वाली लिस्ट में एंट्री

इस तरह से मारुति की ये कार ऑल्टो, स्विट और वैगनआर वाली लिस्ट में शामिल हो गई है, जिन्होंने प्रोडक्शन के इस माइलस्टोन को अचीव किया है. 

Photo: ITG

कब शुरू हुआ प्रोडक्शन 

इस कार का प्रोडक्शन जनवरी 2008 में शुरू हुआ था. यहां तक पहुंचने में कार को 18 साल और 9 महीनों का वक्त लगा है. 

Photo: ITG

10 लाख तक का सफर

कार ने 5 लाख यूनिट्स के प्रोडक्शन का माइलस्टोन जुलाई 2012 में अचीव किया था. वहीं 10 लाख यूनिट्स का आंकड़ा अप्रैल 2015 में पार कर लिया था. 

Video: ITG

20 लाख तक का सफर

15 लाख यूनिट्स का प्रोडक्शन पहुंचने में इस कार को जुलाई 2017 तक का वक्त लगा था. जबकि जून 2019 में कार ने 20 लाख यूनिट्स का आंकड़ा पार कर लिया. 

Photo: ITG

30 लाख तक का सफर

जून 2022 में कंपनी ने 25 लाख यूनिट्स और दिसंबर 2024 में 30 लाख यूनिट्स के प्रोडक्शन का माइलस्टोन कार ने अचीव किया. 

Photo: ITG

बना दीं 35 लाख डिजायर

लेटेस्ट 5 लाख मॉडल्स के प्रोडक्शन तक पहुंचने में कंपनी को 22 महीनों का वक्त लगा है. इसके साथ डिजायर का कुल प्रोडक्शन 35 लाख यूनिट्स पार हो चुका है.

Video: marutisuzuki.com

कितनी है कीमत? 

वित्तवर्ष 2027 में डिजायर देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है. इस गाड़ी की कीमतें 6.30 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है. 

Photo: marutisuzuki.com

टॉप सेलिंग हैं प्रोडक्ट

इस वित्तवर्ष के शुरुआती 6 महीनों में कंपनी ने कार की 1,25,988 यूनिट्स को बेचा है. इसका मार्केट शेयर 5.08 परसेंट है.

Photo: marutisuzuki.com

Read Next