भारत में बनी Kia Sonet का हुआ बुरा हाल, मिली 1 स्टार सेफ्टी रेटिंग

10 June 2026

By: Aajtak Auto

1 स्टार सेफ्टी रेटिंग

भारत में बनी एक और कार का सेफ्टी टेस्ट ग्लोबल एनकैप (NCAP) ने किया है. इस टेस्ट में किआ सोनेट को एडल्ट ऑक्यूपेंट सेफ्टी में सिर्फ 1 स्टार मिले हैं.

Video: YT/ Global NCAP

चाइल्ड सेफ्टी में 3 स्टार

हालांकि, चाइल्ड ऑक्यूमेंट सेफ्टी में इस कार को 3 स्टार मिले हैं. ये टेस्ट अफ्रीका के लिए सुरक्षित कार प्रोग्राम के तहत किया गया है.

Photo: Global NCAP

भारत में बनती है 

इस कार को भारत में बनाया जाता है और अफ्रीकी मार्केट में बेचा जाता है. ये कार सिर्फ दो स्टैंडर्ड एयरबैग के साथ आता है.

Photo: Global NCAP

भारत वाली कार से अलग 

अफ्रीकी मार्केट में बिकने वाली सोनेट भारत में बिकने वाली सोनेट से अलग है. भारत में बिकने वाली Sonet में 6 एयरबैग स्टैंडर्ड मिलते हैं. 

Photo: Global NCAP

कम सेफ्टी फीचर्स आते हैं

इसके अलावा अफ्रीकी मार्केट वाली किआ सोनेट में कई सेफ्टी फीचर नहीं मिलते हैं, जो भारतीय वेरिएंट में आते हैं.

Photo: Global NCAP

स्ट्रक्चर स्टेबल नहीं है

फ्रंट क्रैश टेस्ट में ड्राइवर और पैसेंजर की हेड व नेक प्रोटेक्शन अच्छी है. ड्राइवर चेस्ट प्रोटेक्शन एडिक्वेट है. चिंता व्हीकल के स्ट्रक्चर परफॉर्मेंस की है. 

Photo: Global NCAP

साइड एयरबैग नहीं मिलते 

टेस्ट में कार का फुटवेल एरिया अस्थिर पाया गया है. साइड क्रैश टेस्ट में चेस्ट प्रोटेक्शन खराब आई है. कार में साइड एयरबैग स्टैंडर्ड नहीं होने की वजह से साइड पोल टेस्ट नहीं हुआ है.

Photo: Global NCAP

कम फीचर बड़ी दिक्कत

किआ सोनेट को चाइल्ड सेफ्टी में 49 में से 28.57 पॉइंट मिले हैं. कार 3 स्टार चाइल्ड सेफ्टी ऑफर करती है. कई फीचर नहीं होने की वजह से कार की सेफ्टी कम हुई है. 

Photo: Global NCAP

6 एयरबैग मिलते हैं

भारतीय बाजार में ये कार 6 एयरबैग और ईएससी जैसे स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स के साथ आती है. अफ्रीकी वेरिएंट में सभी सीट्स पर थ्री-पॉइंट सीटबेल्ट भी नहीं मिलता है.

Photo: Global NCAP

Read Next