किआ कार्निवल (Kia Carnival) केवल छह-सीटर मॉडल के रूप में उपलब्ध है, जिसमें दूसरी पंक्ति के लिए कैप्टन सीट्स दी गई हैं. इसमें सभी यात्रियों के लिए बेहद विशाल इंटीरियर स्पेस के साथ एक बड़ा बूट स्पेस भी मिलता है. इसमें कई आधुनिक तकनीकें, आरामदायक फीचर्स और ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम्स शामिल हैं. यह केवल डीजल इंजन और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आती है.
किआ कार्निवल के बेस मॉडल की कीमत 63.91 लाख रुपये (औसत एक्स-शोरूम) है. कार्निवल की कीमत का विवरण एक ही वेरिएंट के लिए उपलब्ध है.
यह 2.2-लीटर डीजल इंजन से संचालित होती है, जो 190 बीएचपी की पावर और 441 एनएम का टॉर्क पैदा करता है. इसे आठ-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है, जो फ्रंट व्हील्स को पावर देता है. यह गियर शिफ्ट को स्मूथ बनाती है और शहर व हाईवे ड्राइविंग दोनों के लिए पर्याप्त पावर देती है, जो लंबी दूरी की यात्रा के लिए आदर्श है
तीन ड्राइव मोड- ईको, नॉर्मल और स्पोर्ट. किआ कार्निवल की राइड क्वालिटी बेहद आरामदायक है और इसकी प्रभावी साउंडप्रूफिंग केबिन के अंदर शोर को न्यूनतम रखती है.
Kia ने Carens CNG, कारेंस क्लाविस सीएनजी और अपनी प्रीमियम एमपीवी कार्निवाल हाइब्रिड की प्री-बुकिंग शुरू कर दी है.
भारतीय बाजार में किआ ने अपनी प्रीमियम एसयूवी सोरेंटो को लॉन्च कर दिया है. इसके साथ ही कंपनी ने अपनी प्रीमियम एसयूवी किआ कार्निवल का हाइब्रिड वर्जन भी पेश किया है. ये कार दमदार फीचर्स के साथ आती है. फिलहाल कंपनी इसे डीजल इंजन के साथ बेच रही है. फेस्टिव सीजन से पहले कंपनी हाइब्रिड वर्जन की कीमत का ऐलान कर सकती है.
Kia Carnival Hybrid: किआ भारतीय बाजार में अपनी मशहूर एमपीवी कार कार्निवल का नया हाइब्रिड वेरिएंट लॉन्च करने जा रही है.
नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो जुलाई में कुछ गाड़ियों के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे. किआ मोटर्स ने अपनी कारों की कीमतें बढ़ाने का ऐलान कर दिया है. 1 जुलाई से कंपनी की कारें महंगी होंगी. ब्रांड ने साफ किया है कि बढ़ी हुई कीमतों का असर ICE और ईवी दोनों कारों पर होगा. आइए जानते हैं ब्रांड अपनी गाड़ियों के दाम कितना बढ़ाने वाला है.
GST Rate Cut Kia Cars: किआ इंडिया ने अपने 6 मॉडलों की कीमतों में 48,513 रुपये से लेकर 4.48 लाख रुपये तक की कटौती का ऐलान किया है.
Kia Carnival को कंपनी ने बड़े ही जोर-शोर के साथ भारतीय बाजार में फरवरी 2020 में पेश किया था. लेकिन उसके थोड़े दिनों बाद ही कोरोना महामारी (Covid-19) के चलते बाजार की रफ्तार धीमी हो गई. अब इस कार को डिस्कंटीन्यू कर दिया गया है.
2024 Kia Carnival: किआ कार्निवल का ये फोर्थ जेनरेशन मॉडल पिछले साल नवंबर से ही ग्लोबल मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध है. इसे भारतीय बाजार में कम्पलीट बिल्ट यूनिट (CBU) रूट से लाया जा रहा है. इंडियन मार्केट में ये कार केवल एक ही ट्रिम में उपलब्ध है जो पूरी तरह से फीचर लोडेड है.