Hyundai मोटर इंडिया ने भारतीय बाजार में अपनी नई कार को लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने 2026 Verna को लॉन्च किया है, जिसमें 25 बदलाव किए गए हैं. ये बदलाव डिजाइन, टेक्नोलॉजी, कम्फर्ट और सेफ्टी के मामले में हुए हैं. कंपनी मिड साइज सेडान सेगमेंट के खरीदारों को इसके जरिए टार्गेट कर रही है. ये कंपनी की सबसे ज्यादा सुरक्षित कारों में से एक है.
ये कार 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग के साथ आती है. इस कार का भारत में सीधा मुकाबला होंडा सिटी, स्कोडा स्लाविया और फॉक्सवैगन वर्टस से है. नए अपडेट्स के साथ कंपनी इस कार की स्थिति को मजबूत करना चाहती है. नई Verna मल्टीपल वेरिएंट्स में मिलेगी.आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
Hyundai Verna 2026 को कंपनी ने 6 वेरिएंट्स में लॉन्च किया है. कार की कीमत 10.98 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है और 18.25 लाख एक्स शोरूम तक जाती है. कार दो इंजन ऑप्शन में मिलेगी. इसमें 1.5 लीटर का नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन और 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा.
यह भी पढ़ें: Tata ने फिर दिखाया दम! Hyundai-Mahindra को पछाड़ बनी नंबर 2, ताबड़तोड़ बेची इतनी कारें
हुंडई ने कार में कई सारे स्टाइलिंग अपडेट्स किए हैं, जिससे Verna ज्यादा मॉडर्न लगती है. रिफ्रेश्ड मॉडल में ब्लैक क्रोम रेडिएटर ग्रिल, डुअल LED प्रोजेक्टर हेडलैम्प के साथ नया फ्रंट और रियर बंपर दिया गया है. इसके अलावा कार में 16-inch के डायमंड कट एलॉय व्हील्स मिलेंगे.
कार के डायमेंशन में कोई बदलाव नहीं किया गया है. Verna की लंबाई 4565mm, चौड़ाई 1765mm और व्हीलबेस 2670mm है. इसके साथ ही कंपनी ने दो नए कलर ऑप्शन- क्लासी ब्लू और टाइटन ग्रे मैट जोड़ा है.
यह भी पढ़ें: 2025 Car Sales: गांव से शहर तक भरोसे की कहानी! Hyundai-Tata को पछाड़ नंबर 2 बनी Mahindra
इंटीरियर की बात करें, तो इसमें अब D-कट स्टीयरिंग व्हील मिलेगा. इसके साथ लेदर सीट्स मिलेंगी. ड्राइवर और पैसेंजर सीट को इलेक्ट्रिक्ली एडजस्ट किया जा सकता है. कार में 10.25-inch का डुअल इंटीग्रेटेड इंफोटेनमेंट और डिजिटल क्लस्टर मिलता है.
साथ ही रियर विंडो सनशेड्स, स्मार्ट ट्रंक, 528 लीटर का बूस्ट स्पेस, वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर, फ्रंट वेंटिलेटेड सीट और एम्बिएंट लाइट जैसे फीचर्स मिलेंगे. कार के सेफ्टी फीचर्स को भी अपग्रेड किया गया है. अब इसमें लेवल 2 ADAS मिलता है. कार 7 एयरबैग्स, इंटीग्रेटेड डैशकैम, रेन सेंस वाइपर, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और तमाम दूसरे फीचर्स के साथ आती है.