scorecardresearch
 
Advertisement
सैर सपाटा

स्पीति घाटी घूम रहीं एक्ट्रेस अंजलि आनंद, 1000 साल पुरानी मोनेस्ट्री से चंद्रताल झील तक दिखाए खूबसूरत नजारे, PHOTOS

anjali anand
  • 1/9

फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में रणवीर सिंह की बहन का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस अंजलि अरोड़ा हिमाचल की एक खूबसूरत लोकेशन पर छुट्टियां मना रही हैं, जहां से उनकी शानदार तस्वीरें भी फैंस के साथ शेयर की हैं. अंजलि ने जो फोटोज शेयर की है, उसमें ऊंचे पहाड़, झील, खुला आसान और घुमावदार रोड नजर आ रही है. 

(PHOTO: Instagram@anjalidineshanand)
 

anjali anand himachal
  • 2/9

अंजलि अरोड़ा इन दिनों हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत स्पीति घाटी में छुट्टियां मना रही हैं. इस फोटो में ब्लैक कलर की टी-शर्ट और चश्मा लगाए दिखाई दे रही हैं और उनके ऊपर नीला आसमान और बादल नजर आ रहे हैं. 

(PHOTO: Instagram@anjalidineshanand)
 

 

 

anjali anand tabo village
  • 3/9

अंजलि अरोड़ा की तस्वीरों में स्पीति घाटी का खूबसूरत ताबो गांव भी नजर आ रहा है, जो अपनी ऐतिहासिक ताबो मोनेस्ट्री के लिए मशहूर है. करीब 1,000 साल पुराना यह बौद्ध मठ हिमालय का अजंता भी कहलाता है. 

(PHOTO: Instagram@anjalidineshanand)
 

Advertisement
anjali anand tabo village
  • 4/9

स्पीति नदी के किनारे बसा यह गांव अपनी शांत वादियों और ठंडे रेगिस्तानी पहाड़ों के खूबसूरत नजारों के लिए जाना जाता है. सर्दियों में आपको इस जगह में अलग ही शांति और सुकून भरा माहौल मिलेगा. 
 

(PHOTO: Instagram@anjalidineshanand)
 

Tabo Monastery
  • 5/9

एक फोटो में स्पीति घाटी की मशहूर की मोनेस्ट्री दिखाई दे रही है, जो काजा के पास स्थित है. करीब 1,000 साल पुरानी यह मोनेस्ट्री पहाड़ों के बीच बेहद खूबसूरत नजर आती है. 

(PHOTO: Instagram@anjalidineshanand)
 

Tabo Monastery
  • 6/9

सफेद रंग की कई मंजिला इमारतों, बौद्ध वास्तुकला और रंग-बिरंगी प्रार्थना पताकाओं से सजा यह मठ यहां के प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल है. इतनी ऊंचाई पर बने इस मठ की खूबसूरती लोगों को अपनी तरफ अट्रैक्ट करती है. 

(PHOTO: Instagram@anjalidineshanand)
 

moon lake
  • 7/9

अंजलि एक फोटो में चंद्रताल झील के पास खड़़ी हैं और उनके पीछे झील का खूबसूरत नजारा देखने को मिल रहा है. स्पीति और लाहौल क्षेत्र में कुंजुम पास के पास स्थित इस झील को इसके अर्धचंद्राकार आकार के कारण चंद्रताल यानी चांद की झील कहा जाता है. 

(PHOTO: Instagram@anjalidineshanand)
 

moon lake
  • 8/9

अंजलि आनंद ने चंद्रताल की एक शानदार फोटो शेयर की है, समुद्र तल से करीब 4,300 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह झील नीले पानी और आसपास के ऊंचे पहाड़ों के कारण इसे दूर-दूर से लोग देखने आते हैं. 

(PHOTO: Instagram@anjalidineshanand)
 

anjali anand tabo village
  • 9/9

हिमाचल प्रदेश जाने वाले टूरिस्ट की कमी नही हैं, जिसकी झलक अंजलि ने दिखाई है. उन्होंने एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें सड़क पर गाड़ियों की लंबी कतार दिखाई दे रही है. 

(PHOTO: Instagram@anjalidineshanand)
 

Advertisement
Advertisement
Advertisement