scorecardresearch
 

शुभमन के लिए पाकिस्तानी खिलाड़ी से भिड़ी ये महिला फैन, फिर गिल ने तोड़ा दिल, सरेआम बयां किया दर्द

टी20 सीरीज के बाद भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे मैच खेलने हैं. शुभमन गिल की कप्तानी में भारत के पास वनडे वर्ल्ड कप से पहले अपनी तैयारियों को पुख्ता करने का यह एक बेहतरीन मौका है. लेकिन इस बीच टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल को लेकर एक बड़ा दावा किया जा रहा है.

Advertisement
X
गिल को लेकर बड़ा दावा, (PHOTO: AP/AFP/ITGD)
गिल को लेकर बड़ा दावा, (PHOTO: AP/AFP/ITGD)

न्यूजीलैंड दौरे पर टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल वनडे की तैयारी में जुट गए हैं. भारतीय टीम को टी20 के बाद पांच मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है. साल 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिहाज से दोनों टीमों के लिए यह सीरीज बेहद अहम मानी जा रही है. 

लेकिन वनडे सीरीज से पहले शुभमन गिल को लेकर एक बड़ा दावा किया जा रहा है. सोशल मीडिया पर एक महिला फैन का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें महिला फैन ने गिल को लेकर फोटो नहीं खींचवाने की बात कही है. 

इस पूरे मामले में सबसे दिलचस्प और हैरान करने वाली बात यह है कि ये महिला फैन वही है, जिसने कुछ समय पहले चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद के साथ शुभमन गिल के लिए तीखी बहस की थी.

'मैंने गिल के लिए अबरार से लड़ाई की'

वायरल वीडियो में उस महिला फैन ने बड़े ही दर्द भरे और ताने वाले अंदाज में अपनी पूरी कहानी सुनाई है. महिला का कहना है कि उसने न्यूजीलैंड में शुभमन गिल के लिए पाकिस्तानी गेंदबाज अबरार अहमद तक से पंगा लिया था. 

Advertisement
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Farhan Khan (@farhankhannz)

लेकिन जब हाल ही में उसने न्यूजीलैंड में ही खुद शुभमन गिल के सामने जाकर कहा कि शुभमन भाई, मुझे आपके साथ एक फोटो चाहिए तो भारतीय कप्तान ने साफ इनकार करते हुए सिर्फ 'सॉरी' बोल दिया. फैन का कहना है कि गिल का यह बर्ताव बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगा. 

क्या है पूरा मामला?

वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान भारत और पाकिस्तान के मुकाबले में पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद ने शुभमन गिल को आउट करने के बाद काफी आक्रामक अंदाज में सेंड-ऑफ दिया था. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Farhan Khan (@farhankhannz)

उस वक्त अबरार के सेलिब्रेशन करने के तरीके को लेकर सोशल मीडिया पर भारी बवाल मचा था. उसी दौरान यही महिला फैन अबरार अहमद के सामने आकर गिल के सपोर्ट में भिड़ गई थी, जिसके बाद वह रातों-रात इंटरनेट पर वायरल हो गई थी.

अब एक बार फिर वही फैन सुर्खियों में है, लेकिन इस बार वजह पाकिस्तानी खिलाड़ी नहीं बल्कि खुद टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल हैं. हालांकि, यह दावा पूरी तरह से उस महिला फैन के बयान पर आधारित है और इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि उस वक्त किस परिस्थिति में गिल ने तस्वीर खिंचवाने से मना किया था. 
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement