scorecardresearch
 

Green SM Limo भारत में लॉन्च, Ola-Uber को टक्कर, बुकिंग पर 50 परसेंट का डिस्काउंट

दिल्ली-एनसीआर में कैब बुक करने वाले लोगों के लिए एक नया विकल्प आ गया है. इलेक्ट्रिक मोबिलिटी पर फोकस करने वाली कंपनी ग्रीन एसएम (Green SM) ने भारत में अपनी टैक्सी सेवा शुरू कर दी है. वियतनाम, इंडोनेशिया और फिलीपींस जैसे देशों के बाद अब कंपनी ने दुनिया के सबसे बड़े मोबिलिटी बाजारों में से एक भारत में कदम रखा है.

Advertisement
X
Green SM Limo की भारत में एंट्री हो गई है. (Photo: ITG)
Green SM Limo की भारत में एंट्री हो गई है. (Photo: ITG)

एसएम ग्रीन (SM Green) ने भारत में आधिकारिक रूप से अपनी ग्रीन एसएम लिमो (Green SM Limo) को लॉन्च कर दिया है. इस लॉन्चिंग के साथ ही कंपनी ने दुनिया की सबसे बड़े और डायनैमिक मोबिलिटी मार्केट में एंट्री की है. भारत पांचवां देश है जहां ग्रीन एसएम ने अपनी सर्विस शुरू की है. 

भारत से पहले कंपनी ने वियतनाम, लाओस, इंडोनेशिया और फिलीपींस में अपनी सर्विस को लॉन्च किया है. भारतीय बाजार में एंट्री के साथ कंपनी का सीधा मुकाबला ओला (Ola) और उबर (Uber) जैसी टैक्सी सर्विस देने वाली कंपनियों से होगा.

क्या है ग्रीन एसएम लिमो? 

सबसे पहले समझते हैं कि ये ग्रीन एसएम लिमो क्या है. इस कंपनी की शुरुआत 2023 में वियतनाम में हुई थी. कंपनी ग्रीन मोबिलिटी पर फोकस करती है. यानी ये सिर्फ इलेक्ट्रिक फ्लीट ऑफर करती है. भारत से पहले कंपनी ने अपनी सर्विस को वियतनाम, लाओस, इंडोनेशिया और फिलीपींस में लॉन्च किया था. 

Green SM Limo
ग्रीन एसएम लिमो की सुविधा अभी दिल्ली-एनसीआर में मिलेगी. (Photo: ITG) 

कंपनी ने बताया है कि शुरुआत में ग्रीन एसएम लिमो की सर्विस दिल्ली-एनसीआर के प्रमुख एरिया में मिलेगी. वक्त के साथ कंपनी इस सर्विस का विस्तार दूसरे क्षेत्रों में भी करेगी. कंपनी ने साफ किया है कि विस्तार चरणबद्ध तरीके से होगा, जिससे कस्टमर्स की डिमांड को पूरा किया जा सके. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: 500Km रेंज, 30 मिनट में चार्ज, पेश हुई पावरफुल SUV VinFast VF8

ग्रीन एसएम लिमो में विनफास्ट की लिमो ग्रीन (VinFast Limo Green) कार मिलेगी. ये हाल में भारत में लॉन्च हुई विनफास्ट वीएफ एमपीवी 7 का फ्लीट वर्जन है. इस 7-सीटर एसयूवी को खास तौर पर पैसेंजर्स के कम्फर्ट को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. 

कम्फर्ट का पूरा इंतजाम

कार में स्पेशियस कैबिन मिलेगा. ये स्मूद परफॉर्मेंस ऑफर करेगी और इससे कोई उत्सर्जन भी नहीं होगा. ब्रांड ने बताया है कि हर व्हीकल में पीने का पानी, वेट टिशू और जरूरी चीजें होंगी, जो पैसेंजर के सुविधा के लिए होंगी. ग्रीन लिमो में पैसेंजर की सेफ्टी का भी ध्यान रखा जाएगा. कार में इंटीरियर और एक्सटीरियर कैमरा मिलेंगे. 

यह भी पढ़ें: Vinfast VF MPV 7: सिंगल चार्ज में 500 किमी रेंज, एडवांस फीचर्स! कल लॉन्च होगी 7-सीटर इलेक्ट्रिक कार

इस सर्विस का इस्तेमाल करने के लिए आपको ग्रीन एसएम (Green SM) ऐप डाउनलोड करना होगा. ये ऐपल ऐप स्टोर और गूगल प्ले स्टोर दोनों पर ही मिल जाएगा. ऐप के जरिए बुकिंग पर कंपनी 5 जून से 11 जून तक 50 परसेंट का डिस्काउंट भी दे रही है. ये ऑफर प्रमोशनल है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement