2 November 2026
By: Aaj Tak Auto
इंडियन टू-व्हीलर मार्केट तेजी से इलेक्ट्रिफाइड हो रहा है. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बिजनेस के लिए मानों समय से पहले ही दिवाली आ गई है.
Photo: VLG
अक्टूबर 2026 में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार ने बिक्री का अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड बना दिया.
Photo: ITG
इस दौरान देश की 209 इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों ने मिलकर कुल 2,23,847 यूनिट्स की बिक्री की है. जिसमें कुछ ब्रांड ने पूरे बाजार पर कब्जा कर रखा है.
Photo: simpleenergy.com
इसमें एक ऐसा इलेक्ट्रिक स्कूटर ब्रांड भी है जिसने एक महीने में 60,000 से ज्यादा यूनिट की बिक्री की है. आइये देखें किसने कितने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की बिक्री की है.
Photo: simpleenergy.com
रिवर मोबिलिटी ने अक्टूबर में कुल 6,796 इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बेचे है. जो पिछले साल के 1,823 यूनिट के मुकाबले 273% ज्यादा है.
Photo: rideriver.com
ग्रिव्स मोबिलिटी ने अक्टूबर में कुल 10,838 यूनिट बेचे हैं. जो पिछले साल के अक्टूबर में बेचे गए 7,743 यूनिट के मुकाबले 40% ज्यादा है.
Photo: Greaves Mobility
ओला औंधे मुंह गिरा है. कंपनी ने कुल 12,096 यूनिट बेचे हैं. जो पिछले साल के 16,439 यूनिट के मुकाबले 26% कम है. इसका मार्केट शेयर पिछले साल 11% था.
Photo: Olaelectric.com
हीरो मोटोकॉर्प के विडा ब्रांड ने कुल 29,901 यूनिट की बिक्री की है. जो पिछले साल के 16,499 यूनिट के मुकाबले 81% ज्यादा है.
Photo: ITG
एथर एनर्जी ने कुल 31,796 इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचे हैं. जो पिछले साल के 30,246 यूनिट के मुकाबले 5% ज्यादा है. रिज़्टा और कोनार्क ने कमाल किया है.
Photo: ITG
चेतक ने रफ्तार पकड़ते हुए 49,067 यूनिट की बिक्री दर्ज की है. जो पिछले साल के अक्टूबर में बेचे गए 32,462 यूनिट के मुकाबले 51% ज्यादा है.
Photo: ITG
टीवीएस नंबर वन है. कंपनी ने कुल 60,429 इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचे हैं. जो पिछले साल के 31,076 यूनिट के मुकाबले 94% ज्यादा है.
Photo: Tvsmotors.com