scorecardresearch
 

5 मीटर से ज्यादा लंबाई, दमदार इंजन और प्रीमियम कैबिन, BMW ने दिखाया Alpina कॉन्सेप्ट

BMW अब अपने परफॉर्मेंस लग्जरी ब्रांड Alpina को एक नए दौर में ले जाने की तैयारी कर रही है. कंपनी ने विजन ग्रैंड टूरर कॉन्सेप्ट को पेश करके साफ कर दिया है, कि ये कार आने वाले समय में रोल्स-रॉयस और BMW के बीच की एक नई अल्ट्रा-लक्जरी परफॉर्मेंस पहचान बन सकती है. इसकी पहली प्रोडक्शन कार 2027 में लॉन्च की जा सकती है.

Advertisement
X
BMW ने एल्पीना ब्रांड की विजन ग्रैंड टूरर कॉन्सेप्ट को पेश किया है. (Photo: BMW)
BMW ने एल्पीना ब्रांड की विजन ग्रैंड टूरर कॉन्सेप्ट को पेश किया है. (Photo: BMW)

बीएमडब्लू ने अपने लग्जरी परफॉर्मेंस ब्रांड एल्पीना के फ्यूचर प्रोडक्ट्स की एक झलक दिखाई है. कंपनी ने विजन ग्रैंड टूरर कॉन्सेप्ट को इस शुक्रवार पेश किया है, जिसमें दिखाया है कि इस ब्रांड का फ्यूचर बीएमडब्लू के साथ कैसा होगा. पहले एल्पीना एक अगल ट्यूनिंग कंपनी थी, जिसका पूरा कंट्रोल 2026 से बीएमडब्लू के हाथों में होगा. 

इस कंपनी का अधिग्रहण 2022 में बीएमडब्लू ने कर लिया था. ब्रांड की अपकमिंग कार का प्रोटोटाइप दिखाया गया है, जो प्रोडक्शन मॉडल से काफी अलग हो सकता है. हालांकि, ये प्रोटोटाइप दिखाता है कि ब्रांड किस दिशा में डिजाइन को रखने पर विचार कर रहा है. 

एल्पीना ब्रांड के तहत आने वाली गाड़ियों के दाम बीएमडब्लू से ज्यादा होंगे, लेकिन इनकी कीमत रोल्स रॉयस से कम होगी. बीएमडब्लू के बैनर तले पहली एल्पीना कार का प्रोडक्शन मॉडल 7 सीरीज पर बेस्ड होगा. ये कार 2027 में लॉन्च होगी. इसमें वी8 इंजन दिया जा सकता है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें. 

दमदार एक्सटीरियर मिलेगा

ये कार 5.2 मीटर लंबी होगी और 2 + 2 सीटर कूपे स्टाइल में आएगी. फ्रंट में एल्पीना का सिग्नेचर शार्क नोज ट्रीटमेंट मिलेगा. वहीं कार का स्लिम ग्रिल 1956 में आने वाली BMW 507 से प्रेरित होगा. डीआरएल्स के लिए कंपनी ने कॉन्सेप्ट कार में वॉर्म वॉइट कलर का इस्तेमाल किया है. वहीं हेडलैम्प्स में छोटी इल्यूमिनेटेड क्रिस्टल डिटेल्स मिलेंगी. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: बाइक में स्कॉर्पियो जैसा इंजन, जबरदस्त पावर, BMW R20 से उठा पर्दा

कॉन्सेप्ट वेरिएंट में क्लासिल एल्पीना की झलक दिखती है. इसमें 20 स्पोक डिजाइन वाले व्हीकल्स दिए गए हैं. फ्रंट में कंपनी ने 22 इंच और रियर में 23 इंच का इस्तेमाल किया है. कॉन्सेप्ट में क्वाड एग्जॉस्ट टिप्स दिए गए हैं. प्रोडक्शन कार में कई हिस्सों को कंपनी हैंड पेंट के साथ ऑफर करेगी. 

लग्जरी इंटीरियर मिलेगा

इंटीरियर की बात करें, कार में टू-टोन थीम देखने को मिलेगी, जिसमें ऊपर का हिस्सा डार्क और नीचे का हिस्सा हल्के रंग में रखा गया है. एल्पीना ने अपहोल्स्ट्री के लिए फुल-ग्रेन लेदर का इस्तेमाल किया है, जबकि इसकी स्टिचिंग ब्रांड की डेको लाइन्स से प्रेरित है.

यह भी पढ़ें: 4.70 लाख में लॉन्च हुई दमदार BMW, जून में शुरू होगी डिलीवरी

केबिन में ओपन-पोर वुड और मशीन्ड मेटल फिनिश वाले ट्रिम्स दिए गए हैं, जो इसके प्रीमियम लुक को और बेहतर बनाते हैं. इसके अलावा कार में वर्टिकल ट्विन-स्पोक डिजाइन वाला नया स्टीयरिंग व्हील मिलता है, जिसके सेंटर में नया Alpina लोगो दिया गया है. विंडस्क्रीन के बेस पर फुल-विड्थ डिस्प्ले यूनिट, रॉम्बॉइड शेप वाला इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन और अलग पैसेंजर डिस्प्ले भी मौजूद है. 

एल्पीना की ये कार वी8 इंजन के साथ आएगी, जो फ्रंट माउंटेड होगा. कार के सभी टेक्निकल स्पेसिफिकेशन्स को अभी रिलीज नहीं किया गया है. रिपोर्ट्स की मानें, तो इस कार में 4.4 लीटर का ट्विन टर्बो वी8 इंजन दिया जा सकता है. इसे बीएमडब्लू की गाड़ियों से अलग ट्यून किया जाएगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement