बाइक में स्कॉर्पियो जैसा इंजन, जबरदस्त पावर, BMW R20 से उठा पर्दा

14 May 2026

By: Aajtak Auto

R20 की फोटो आई सामने

बीएमडब्लू की दमदार बाइक अपने प्रोडक्शन मॉडल के करीब पहुंच गई है. हम बात कर रहे हैं BMW R20 की जिसकी एक तस्वीर सामने आई है. 

Photo: bmwmotorcycles.com

प्रोडक्शन के करीब 

बाइक की नई तस्वीर बीएमडब्लू मोटरराड सीईओ मार्कस फ्लैश ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है. ये बाइक लगभग प्रोडक्शन रेडी अवतार में दिख रही है.

Photo: bmwmotorcycles.com

इंस्टाग्राम पर हुई शेयर

जो तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की गई है, उसमें बाइक ब्लैक मैट फिनिश में नजर आ रही है. इसमें मिरर, रिफ्लेक्टर्स और नंबर प्लेट हैंगर दिख रहे हैं. 

Photo: Insta/Markus Flasch

2024 में आया था कॉन्सेप्ट

ये सभी चीजें इसकी प्रोडक्शन के करीब होने की ओर इशारा कर रही हैं. इस बाइक को साल 2024 में पहली बार बतौर कॉन्सेप्ट रिवील किया गया था. 

Photo: bmwmotorcycles.com

सिंगल सीट अवतार

इसका प्रोडक्शन रेडी वेरिएंट काफी हद तक कॉन्सेप्ट जैसा ही दिख रहा है. ये बाइक सिंगल सीट लेआउट में आ सकती है.

Photo: bmwmotorcycles.com

हुए हैं कई बदलाव 

प्रोडक्शन के लिए कंपनी ने इसमें कई बदलाव भी किए हैं. इसके एग्जॉस्ट को बदला गया है. साथ ही मिरर, रिफ्लेक्टर और नंबर प्लेट होल्डर को जोड़ा गया है. 

Photo: bmwmotorcycles.com

स्पोक व्हील्स मिलेंगे 

बाइक स्पोक व्हील के साथ आ सकती है. हालांकि, इसमें अलग-अलग पैटर्न वाले टायर्स को अलग-अलग यूनिट्स में देखा जा सकता है. 

Photo: bmwmotorcycles.com

2000cc का इंजन

बीएमडब्लू आर20 में 2,000cc का इंजन मिलेगा. ये कंपनी के 1802 सीसी इंजन का बड़ा वर्जन होगा, जो R18 में आता है. इंजन की पावर की आधिकारिक जानकारी नहीं है. 

Photo: bmwmotorcycles.com

कब होगी लॉन्च? 

R18 में 91 एचपी की पावर और 163 एनएम का टॉर्क मिलता है. बाइक के मौजूदा वर्जन को देखते हुए अंदाजा है कि ये इस साल के अंत में अनवील हो सकती है. 

Photo: bmwmotorcycles.com

Read Next