Bayerische Motoren Werke AG, जिसे आमतौर पर BMW के रूप में जाना जाता है, जो एक जर्मन बहुराष्ट्रीय कॉर्पोरेट निर्माता है. यह लक्जरी वाहन और मोटरसाइकिलो का निर्माण करता है. इसका मुख्यालय म्यूनिख, बवेरिया, जर्मनी में है (Headquarter BMW ). इस कंपनी की स्थापना 1916 में विमान इंजनों के निर्माता के रूप में की गई थी (Foundation of BMW).
ऑटोमोबाइल्स का मार्केटिंग, बीएमडब्ल्यू, मिनी और रोल्स-रॉयस ब्रांड के तहत किया जाता है (BMW, Mini and Rolls-Royce,) और मोटरसाइकिलों का मार्केटिंग बीएमडब्ल्यू मोटरराड ब्रांड के तहत किया जाता है (BMW Motorrad). 2017 में, बीएमडब्ल्यू मोटर वाहनों का दुनिया का चौदहवां सबसे बड़ा उत्पादक था, जिसमें 2,279,503 वाहनों का उत्पादन किया गया था. कंपनी का महत्वपूर्ण मोटरस्पोर्ट इतिहास है, विशेष रूप से टूरिंग कारों, फॉर्मूला 1, स्पोर्ट्स कारों और आइल ऑफ मैन टीटी में.
यह जर्मनी, ब्राजील, चीन, भारत, मैक्सिको, नीदरलैंड, दक्षिण अफ्रीका, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका में मोटर वाहनों का उत्पादन करता है (BMW Production Worldwide).
बीएमडब्ल्यू इंडिया ने जनवरी 2007 में परिचालन शुरू किया. भारत के चेन्नई में बीएमडब्ल्यू का एक मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट, मुंबई (Manufacturing Plant) में एक पुर्जे का गोदाम, गुड़गांव एनसीआर में एक प्रशिक्षण केंद्र और देश के प्रमुख महानगरीय केंद्रों में एक डीलर संगठन का विकास शामिल है (BMW India).
बीएमडब्ल्यू ग्रुप प्लांट चेन्नई स्थानीय रूप से 11 कार मॉडल का उत्पादन करता है - BMW 3 Series, BMW 3 Series Gran Turismo, BMW 5 Series, BMW 6 Series Gran Turismo, BMW 7 Series, BMW X1, BMW X3, BMW X4, BMW X5, BMW X7 और MINI Countryman (BMW Models in India).
BMW अब अपने परफॉर्मेंस लग्जरी ब्रांड Alpina को एक नए दौर में ले जाने की तैयारी कर रही है. कंपनी ने विजन ग्रैंड टूरर कॉन्सेप्ट को पेश करके साफ कर दिया है, कि ये कार आने वाले समय में रोल्स-रॉयस और BMW के बीच की एक नई अल्ट्रा-लक्जरी परफॉर्मेंस पहचान बन सकती है. इसकी पहली प्रोडक्शन कार 2027 में लॉन्च की जा सकती है.
कार में गलत मॉडिफिकेशन या आफ्टरमार्केट एक्सेसरीज़ लगवाने से वारंटी रद्द हो सकती है. जानें किन बदलावों से कंपनी वारंटी खत्म कर सकती है. वीडियो में ये भी जानें की नई कार खरीदते वक्त किन चीज़ों का खास ख्याल रखना चाहिए और किन बातों को ध्यान में रखते हुए कार को यूज़ करना चाहिए.
तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) प्रमुख और एक्टर थलापति विजय इन दिनों चर्चा में हैं. विजय की पार्टी ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा सीटें हासिल की हैं.
TVK प्रमुख विजय के हलफनामे में ₹7.52 करोड़ की वाहन संपत्ति दर्ज है. BMW i7, Toyota Vellfire के साथ Maruti Swift और TVS XL Super भी लिस्ट में शामिल हैं.
BMW M440i Convertible: बीएमडब्ल्यू ने भारतीय बाजार में अपनी नई कन्वर्टिबल कार एम440आई को लॉन्च किया है. इसकी कीमत 1.09 करोड़ रुपये रखी गई है.
Huawei और BAIC की Stelato S9 कार की हेडलाइट अब दीवार पर 100 इंच तक फिल्म प्रोजेक्ट कर सकती है. ये नई तकनीक कार को मिनी थिएटर में बदल देती है, हालांकि इससे जुड़ी सुरक्षा चिंताओं पर भी सवाल उठ रहे हैं.
महीनों के कयास के बाद BMW Motorrad ने अपने नए प्रोडक्ट को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने F 450 GS को भारत में लॉन्च किया है.
भारतीय बाजार में बीएमडब्लू के लिए 2026 की पहली तिमाही जरबदस्त रही है. कंपनी ने इस महीने रिकॉर्ड बिक्री की है. भारत में इस साल कंपनी अपने कई मॉडल्स को लॉन्च करने वाली है. कंपनी 2026 में कुल 27 और अगले 9 महीनों में 23 नए मॉडल्स को लॉन्च करने वाली है. इनमें 6 बिलकुल नए मॉडल्स शामिल होंगे. आइए जानते हैं कंपनी क्या कुछ नया लाने वाली है.
पश्चिमी एशिया की खास बात यह रही है कि यहां ग्राहक लिमिटेड एडिशन और खास डिजाइन वाली कारों पर भारी रकम खर्च करते हैं. कार निर्माता कंपनियां यहां अपने रेगुलर मॉडलों के स्पेशल एडिशन को पेश कर उंची कीमत में बेचती हैं और रईस लोग इन कारों को खूब खरीदते हैं. यह मार्केट भले ही छोटा हो लेकिन मुनाफे के मामले में लग्ज़री कार मेकर्स के लिए काफी मुफीद रहा है.
BMW i3 Electric Car: बीएमडब्ल्यू ने अपनी नई इलेक्ट्रिक सेडान BMW i3 से पर्दा उठा दिया है, जो कि BMW iX3 SUV का सेडान वर्जन मानी जा रही है.
BMW M 1000 R को कंपनी भारत में पूरी तरह से तैयार यूनिट (CBU) के रूप में ला रही है. इसलिए इसकी कीमत ज्यादा है.
राजस्थान के अलवर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार BMW कार अचानक अनियंत्रित होकर पुलिया की दीवार से टकरा गई, जिससे 2 करोड़ रुपये की लग्जरी कार बुरी तरह चकनाचूर हो गई. हादसे में जाने-माने उद्योगपति वल्लभ माहेश्वरी गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.
BMW X3 30 xDrive M Sport: बीएमडब्ल्यू ने भारत में अपनी नई एसयूवी X3 30 xDrive M Sport Pro लॉन्च किया है. इसकी कीमत 74.50 लाख रुपये रखी गई है.
India-EU FTA Deal Impact on Car Price: भारत और यूरोपीय संघ के बीच हुए फ्री ट्रेड एग्रीमेंट में ऑटोमोबाइल सेक्टर को लेकर भी बड़ा करार किया गया है. इसके तहत यूरोपीय कारों पर लगने वाले 110% टैरिफ को घटाते हुए 10% पर लाया जाएगा.
भारत और यूरोपियन यूनियन के बीच हुए फ्री ट्रेड एग्रीमेंट से ऑटो सेक्टर में बड़ा बदलाव आने वाला है. इस समझौते के तहत यूरोप से आने वाले अधिकतर उत्पादों पर टैरिफ बेहद कम या समाप्त हो जाएगा, जिससे कारों की कीमतों में भारी कमी आएगी। विशेष रूप से Volkswagen, Mercedes-Benz, BMW, Audi, Skoda, Renault, Porsche, Lamborghini और Volvo जैसी ब्रांड्स की गाड़ियां भारत में सस्ती होंगी.
India-EU FTA Deal: भारत और यूरोपीय यूनियन के बीच हुए इस 'मदर ऑफ ऑल डील्स' का एक बड़ा फायदा ऑटो सेक्टर को मिलेगा. यूरोपीय देशों से आने वाली इंपोर्टेड लग्ज़री कारों पर अब 110 के बजाय केवल 10 प्रतिशत टैक्स लगेगा. लेकिन ऐसा नहीं है कि, ये छूट सभी इंपोर्टेड कारों पर मिलेगा. जानिए क्या है हिडेन ट्रूथ.
रूस की राजधानी मास्को में 2013-2019 की पोर्शे मॉडल और कनेक्टेड ड्राइव वाली BMW कारें (सीरीज 1-7, X1-X6 आदि) अचानक स्टार्ट नहीं हो रही हैं. दावा है कि रूसी इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम फ्रीक्वेंसी जैम कर कारों को 'चोरी मोड' में डाल रही हैं. लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि यह सैंक्शंस या सर्वर कटऑफ की वजह से ज्यादा संभावित है, EW का दावा संदिग्ध लग रहा है.
Car Price Hike 2026: Mercedes, BMW, Honda, Nissan, MG और Renault की कारें जनवरी से होंगी महंगी. बढ़ते input cost के चलते ex-showroom prices में बढ़ोतरी, खरीदने से पहले जानें पूरी लिस्ट.
Rahul Gandhi BMW factory visit: लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के संसद सत्र के बीच जर्मनी यात्रा पर हैं. उन्होंने म्यूनिख शहर में बीएमडब्ल्यू फैक्ट्री का दौरा किया.
Mini Cooper S Convertible: कंपनी का दावा है कि ये कार केवल 6.9 सेकंड में 0 से 100kmph की रफ्तार पकड़ लेती है, जो स्टैंडर्ड हैचबैक से 0.3 सेकंड धीमी है. इस कन्वर्टिबल कार के छत को आप 30 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार में चलते हुए भी ऑपरेट कर सकते हैं.
लोकपाल अध्यक्ष और सात सदस्य अब देश की सबसे महंगी और आधुनिक BMW 330Li कारों में सवारी करेंगे. ये लॉन्ग व्हील बेस मॉडल शानदार, तेज और सुरक्षित हैं. कारों की डिलिवरी अगले महीने होगी, और ड्राइवरों को कम से कम सात दिन की ट्रेनिंग दी जाएगी.