24 Apr 2026
By: Aajtak Auto
महीनों के कयास के बाद BMW Motorrad ने अपने नए प्रोडक्ट को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने F 450 GS को भारत में लॉन्च किया है.
Photo: bmw-motorrad.in
इस बाइक का कॉन्सेप्ट कंपनी ने ईआईसीएमए 2024 में दिखाया था. इसके बाद बाइक को मल्टीपल टेस्टिंग में स्पॉट किया गया था.
Photo: bmw-motorrad.in
इसके प्रोडक्शन वेरिएंट को EICMA 2025 में पेश किया गया था. अब ये बाइक भारत में लॉन्च हो गई है, जिसकी कीमत 4.70 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है.
Photo: bmw-motorrad.in
बाइक की बुकिंग शुरू हो गई है और इसकी डिलीवरी जून 2026 में शुरू होगी. इस बाइक ने G 310 GS को रिप्लेस किया है.
Photo: bmw-motorrad.in
एफ 450 जीएस तीन वेरिएंट- बेस, एक्सक्लूसिव और जीएस ट्रॉफी में आती है. इन सभी में इंजन तो सेम है, लेकिन फीचर्स अलग-अलग हैं.
Photo: bmw-motorrad.in
बाइक में 420सीसी का ट्विन पैरेलल लिक्विड कूल्ड इंजन मिलता है. ये इंजन 48 एचपी की पावर और 43 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करता है.
Photo: bmw-motorrad.in
बाइक में 6 स्पीड गियरबॉक्स मिलता है. इसमें बीएमडब्लू का शिफ्ट असिस्टेंट प्रो मिलता है. ये फीचर एक्सक्लूसिव वेरिएंट से स्टैंडर्ड हो जाता है.
Photo: bmw-motorrad.in
बीएमडब्लू बाइक का कर्ब वेट 178 किलोग्राम है. बाइक में 6.5 इंच का टीएफटी डिस्प्ले मिलता है, जो कनेक्टिविटी, हीटेड ग्रिप्स और एडजस्टेबल लीवर्स के साथ आता है.
Photo: bmw-motorrad.in
इस बाइक के साथ कंपनी कई एक्सेसरीज भी ऑफर कर रही है. एक्सेसरीज को आप अलग से खरीद सकते हैं. इसका मुकाबला होंडा एनएक्स 500 से होगा.
Photo: bmw-motorrad.in