scorecardresearch
 

बजाज ने बढ़ाई चेतक की रफ्तार, नए फीचर्स के साथ आया इलेक्ट्रिक स्कूटर

बजाज ने अपने चेतक को अपडेट कर दिया है. कंपनी ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर के लेटेस्ट लाइन-अप को लॉन्च कर दिया है. नए लाइनअप में स्कूटर की स्पीड को बढ़ाया गया है. इसके अलावा नए फीचर्स जोड़े गए हैं. हालांकि, कुछ वेरिएंट्स की कीमतों में भी कंपनी ने इजाफा किया है. आइए जानते हैं 2026 बजाज चेतक स्कूटर की खास बातें.

Advertisement
X
Bajaj ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर चेतक को अपडेट किया है. (Photo: chetak.com)
Bajaj ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर चेतक को अपडेट किया है. (Photo: chetak.com)

बजाज ऑटो ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर चेतक के लाइनअप को अपग्रेड कर दिया है. कंपनी ने 2026 लाइनअप को लॉन्च किया है, जिसमें कई सारे नए फीचर्स मिलेंगे. अब ये स्कूटर नए नाम, बेहतर परफॉर्मेंस, फास्ट चार्जिंग और कई दूसरे फीचर्स के साथ आता है. कुछ वेरिएंट्स की कीमत भी बढ़ी है. 

नए अपडेट के साथ ही बजाज ने चेतक रेंज के नेमिंग स्ट्रक्चर को भी बेहतर किया है. अब स्कूटर को कंपनी ने तीन फैमिली में बांट दिया है. ये स्कूटर सी25, सी30 और सी35 नाम से आएंगे. आइए जानते हैं इन स्कूटर्स की कीमत और दूसरी खास बातें. 

मिलेगी ज्यादा पावर और स्पीड 

बजाज ने पूरी रेंज में परफॉर्मेंस को बढ़ा दिया है. चेतक का बेस वेरिएंट (सी2501) अब 60 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड ऑफर करेगा, जो पहले 55 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड ऑफर करता था. वहीं इसके मिड वेरिएंट सी3001 और सी3503 की टॉप स्पीड 63 किलोमीटर प्रति घंटे से बढ़कर 70 किलोमीटर प्रति घंटे पहुंच गई है. 

यह भी पढ़ें: इलेक्ट्रिक स्कूटर की बंपर डिमांड, 6 लाख पार हुई इस कंपनी की सेल

वहीं टॉप वेरिएंट चेतक की टॉप स्पीड 80 किलोमीटर प्रति घंटे हो गई है, जो पहले 73 किलोमीटर प्रति घंटे की थी. टॉप स्पेक्स वाले सी3501 में मोटर आउटपुट को भी अपग्रेड किया गया है. अब ये स्कूटर 4.8 किलोवॉट के पावर आउटपुट के साथ आता है. 

Advertisement

फास्ट चार्जिंग और फीचर्स 

बजाज चेतक के चार्जिंग टाइम को भी अपडेट किया गया है. अब ये स्कूटर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा. जहां स्कूटर के बेस वेरिएंट को 0 से 80 परसेंट तक चार्ज होने में 3 घंटे 50 मिनट का वक्त लगता था. वहीं अब इसे चार्ज होने में 2 घंटे और 55 मिनट का वक्त लगेगा. बजाज ने सी30 रेंज से राइडिंग मोड्स और हिल होल्ड असिस्ट को स्टैंडर्ड बना दिया है. 

यह भी पढ़ें: सिंगल चार्ज में दिल्ली-आगरा राउंड ट्रिप! आया 400KM रेंज वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर

टॉप वेरिएंट को ओटीए अपडेट भी मिलेगा. स्कूटर में गूगल मैप्स को जोड़ा गया है. इसके साथ ही स्कूर की कीमत भी बढ़ा दी गई है. चेतक सी30 और सी35 की कीमतों में 3000 रुपये से 5000 रुपये का इजाफा किया गया है. कीमतों में इजाफा वेरिएंट्स पर निर्भर करता है.

वित्तवर्ष 2026 में बजाज दूसरा सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर ब्रांड भारत में रहा है. कंपनी ने इस साल 2,89,349 यूनिट्स को बेचा है. पिछले साल के मुकाबले कंपनी की ग्रोथ 25 फीसदी की है. वहीं ब्रांड का मार्केट शेयर 20 परसेंट पहुंच गया है. बजाज से आगे सिर्फ टीवीएस है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement