24 Apr 2026
By: Aajtak Auto
इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की मांग अब बढ़ रही है. पिछले एक से डेढ़ साल में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स पर लोगों ने भरोसा दिखाना शुरू कर दिया है.
Photo: atherenergy.com
सिर्फ शहरों में ही नहीं बल्कि ग्रामीण इलाकों में भी लोग इलेक्ट्रिक स्कूटर्स खरीद रहे हैं. इसका फायदा उन कंपनियों को हो रहा है जो इस क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही थी.
Photo: atherenergy.com
एथर एनर्जी ऐसी ही एक कंपनी है. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के सेगमेंट में एथर एनर्जी तीसरे नंबर पर है. कंपनी ने एक और माइलस्टोन हासिल कर लिया है.
Photo: atherenergy.com
वाहन पोर्टल के मुताबिक एथर एनर्जी ने अब तक 6,04,497 यूनिट्स को सेल किया है. पिछले 1.4 साल में ही कंपनी ने 3,00,288 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स लोगों तक पहुंचाए हैं.
Photo: atherenergy.com
इसका मतलब है कि कंपनी की सेल का लगभग 50 परसेंट हिस्सा सिर्फ पिछले 16 महीनों में आया है. कंपनी 2018 से अपने स्कूटर्स बेच रही है.
Photo: atherenergy.com
शुरुआती चार सालों में कंपनी की सेल कम थी. इसमें दो साल कोविड के भी शामिल हैं. कैलेंडर ईयर 2022 में एथर ने 51,811 यूनिट्स को बेचा था.
Photo: atherenergy.com
2023 में कंपनी की सेल बढ़ी और 1 लाख यूनिट्स का माइलस्टोन पहली बार पार किया. 2024 में कंपनी ने 1.26 लाख ईवी बेची हैं.
Photo: atherenergy.com
कैलेंडर ईयर 2025 में एथर की ऐनुअल सेल बढ़कर 2 लाख के पार पहुंच गई. इस साल कंपनी को ईयर-ऑन-ईयर 59 परसेंट की ग्रोथ हुई थी.
Photo: atherenergy.com
2026 में अब तक कंपनी ने 99,159 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स डिलीवर किए हैं. एथर की सेल में रिजटा का बड़ा रोल है. ये स्कूटर अप्रैल 2024 में लॉन्च हुआ था.
Photo: atherenergy.com