सिंगल चार्ज में दिल्ली-आगरा राउंड ट्रिप! आया 400KM रेंज वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर

21 April 2026

By; Aaj Tak Auto

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की डिमांड

भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. ख़ासकर इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट ज्यादा डिमांड में है.

Photo: Bajajauto.com

Simple Ultra

अब बेंगलुरु बेस्ड स्टार्टअप सिंपल एनर्जी ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर 'Simple Ultra' लॉन्च किया है.

Photo: simpleenergy.in

400KM की रेंज

कंपनी का दावा है कि, ये इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंगल चार्ज में 400 किलोमीटर तक का ड्राइविंग रेंज देगा. यह दावा इतना बड़ा है कि इसकी तुलना अब इलेक्ट्रिक कारों से होने लगी है.

Photo: simpleenergy.in

सिंगल चार्ज में दिल्ली-आगरा

यदि कंपनी के दावों को सही मानें तो इस स्कूटर से सिंगल चार्ज में दिल्ली-आगरा (210 किमी) तक की यात्रा की जा सकती है.

Photo: simpleenergy.in

कीमत है इतनी

कंपनी ने अपने नए स्कूटर ‘अल्ट्रा’ को 2.35 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत में बाजार में उतारा है. इसकी आधिकारिक बुकिंग भी शुरू हो चुकी है.  

Photo: simpleenergy.in

बैटरी पैक

इसमें 6.5 किलोवाट (kWh) की बैटरी दी गई है, जो 5 kWh + 1.5 kWh का ड्यूल बैटरी सेटअप के साथ आता है. इसे लंबी और स्टेबल राइड के लिए डिजाइन किया गया है. 

Photo: simpleenergy.in

पावर आउटपुट

वहीं, इसका मोटर 8.8 kW की पीक पावर और 72 Nm टॉर्क जनरेट करता है, जिससे स्कूटर को तेज और स्मूद एक्सीलरेशन मिलता है.

Photo: simpleenergy.in

टॉप स्पीड

यह स्कूटर 115 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड तक जा सकता है. वहीं 0 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में इसे सिर्फ 2.77 सेकंड लगते हैं.

Photo: simpleenergy.in

स्टोरेज स्पेस

Simple Ultra में स्टोरेज स्पेस का भी ख्याल रखा गया है. इसमें 26 लीटर का अंडरसीट स्टोरेज (बूट स्पेस) मिलता है.

Photo: simpleenergy.in

टचस्क्रीन डिस्प्ले 

Simple Ultra में 7 इंच का TFT टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है, जो एंड्रॉयड बेस्ड SimpleOS पर चलता है. इसमें कई स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं.

Photo: simpleenergy.in

मिलते हैं ये फीचर्स

इसमें इन-बिल्ट नेविगेशन (मैप माय इंडिया), कॉल और म्यूजिक कंट्रोल, मैसेज अलर्ट, पुश नेविगेशन, लाइव लोकेशन, फाइंड माय स्कूटर जैसे फीचर्स मिलते हैं.

Photo: simpleenergy.in

चार्जिंग टाइम

Simple Ultra की बैटरी को फास्ट चार्जर से सिर्फ 2 घंटे 15 मिनट में 0-80% तक चार्ज किया जा सकता है. 

Photo: simpleenergy.in

वारंटी

कंपनी इस स्कूटर के साथ 3 साल या 30,000 किमी (जो भी पहले आए) व्हीकल वारंटी दे रही है. इसके अलावा बैटरी और मोटर पर 5 से 8 साल तक की एक्सटेंडेड वारंटी दी जा रही है.

Photo: simpleenergy.in

Read Next