scorecardresearch
 

4.1 सेकंड में 100Kmph की स्पीड, लॉन्च हुई पावरफुल Audi SQ8, इतनी है कीमत

ऑडी ने भारतीय बाजार में अपनी नई कार को लॉन्च कर दिया है, जो पावरफुल V8 इंजन के साथ आती है. ये कार महज 4.1 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. 5 मीटर से लंबी इस ऑडी में कमाल के फीचर्स दिए गए हैं. इस SUV में 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.

Advertisement
X
Audi SQ8 में 4-लीटर का ट्विन टर्बो वी8 इंजन मिलता है, जो 507hp की पावर जनरेट करता है. (Photo: Audi India)
Audi SQ8 में 4-लीटर का ट्विन टर्बो वी8 इंजन मिलता है, जो 507hp की पावर जनरेट करता है. (Photo: Audi India)

ऑडी ने भारतीय बाजार में अपनी नई कार को लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने ऑडी एसक्यू8 (Audi SQ8) को लॉन्च किया है, जो ब्रांड की प्रीमियम कार है. कंपनी की नई कार स्टैंडर्ड क्यू8 और टॉप मॉडल आरएस क्यू8 के बीच के गैप को फिल करती है. इसमें 4 लीटर का ट्विन-टर्बो वी8 इंजन दिया गया है. 

ये इंजन ही कंपनी आरएस क्यू8 में भी देती है. हालांकि, एसक्यू8 में इंजन को डीट्यून किया गया है. कार की बुकिंग ओपन है. कार स्टैंडर्ड क्यू8 से लगभग 65 लाख रुपये महंगी है. आइए जानते हैं इस कार की कीमत और दूसरी खास बातें. 

कितनी है कीमत? 

ऑडी एक्सक्यू8 को कंपनी ने 1.78 करोड़ रुपये के इंट्रोडक्टरी एक्स शोरूम प्राइस पर लॉन्च किया है. बता दें कि ऑडी क्यू8 की कीमत 1.13 करोड़ रुपये और आरएस क्यू8 परफॉर्मेंस की कीमत 2.34 करोड़ रुपये एक्स शोरूम है. स्टैंडर्ड ट्रिम के मुकाबले एसक्यू8 की कीमत 65 लाख रुपये ज्यादा और परफॉर्मेंस ट्रिम से 56 लाख रुपये कम है. 

यह भी पढ़ें: 10.37 करोड़ कीमत, 330Kmph टॉप स्पीड... Ferrari 849 Testarossa भारत में लॉन्च

मिलते हैं कमाल के फीचर्स

ऑडी एसक्यू8 में 4 लीटर का ट्विन टर्बो वी8 इंजन मिलता है. ये इंजन 507एचपी की पावर और 770एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करता है. इसके साथ 8-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स दिया गया है, जो सभी व्हील्स तक पावर को भेजता है. यानी कार ऑल व्हील ड्राइव के साथ आती है. 

Advertisement

कंपनी का दावा है कि कार सिर्फ 4.1 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ लेती है. इसकी टॉप स्पीड 250 किमी प्रति घंटे की है. कार में एयर सस्पेंशन जैसे फीचर्स दिए गए हैं. SUV में मैट्रिक्स एलईडी हेडलाइट्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं. इसमें हेडलाइन वॉशर भी मिलते हैं. 

यह भी पढ़ें: 330 kmph की टॉप स्पीड! देखें माधुरी दीक्षित की नई सुपरकार

कार के रियर में कनेक्टेड OLED टेल-लाइट सेटअप मिलता है. इसके अलावा रूफ माउंटेड स्पॉयलर और ब्लैक एसक्यू8 की बैजिंग मिलती है. कार की लंबाई 5,004 एमएम, चौड़ाई 1,995 एमएम, हाइट 1,708 एमएम और व्हीलबेस 2,998 एमएम है, जबकि बूट स्पेस 604 लीटर मिलता है. 

SUV में 12.3-इंच का ड्राइवर डिस्प्ले दिया गया है. इसके अलावा 10.1-इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 8.6-इंच का टचस्क्रीन मिलता है, जो 4-जोन क्लाइमेट कंट्रोल को ऑपरेट करता है. इसमें 17-स्पीकर वाला ऑडियो सिस्टम, पैनोरोमिक सनरूफ, वायरलेस फोन चार्जिंग, 8 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरा मिलता है. कार लेवल-2 ADAS के साथ आती है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement