भारतीय बाजार में डीजल कार्स की संख्या सीमित हो गई है. सरकार के सख्त नियमों के कारण कंपनियां नई डीजल कार्स पर फोकस नहीं कर रहा है. कुछ कंपनियों ने अपने पोर्टफोलियो से डीजल कार्स को हटा ही दिया है. खासकर अगर आप कम बजट में एक छोटी डीजल कार चाहते हैं, तो मार्केट में ना के बराबर ऑप्शन मिलेंगे. (Photo: ITG)
अगर आप एक हैचबैक डीजल कार चाहते हैं, तो भारतीय बाजार में आपको सिर्फ एक ऑप्शन मिलेगा. हम यहां मास मार्केट कार की बात कर रहे हैं. यानी आपके पास विकल्प ही नहीं है कि आप दूसरी कार खरीदने के बारे में विचार कर सकें. (Photo: tatamotors.com)
कौन-सी कार खरीद सकते हैं आप?
हम बात कर रहे हैं Tata Altroz की. ये एक मात्र हैचबैक है, जो डीजल में आती है. टाटा की इस कार को आप डीजल, पेट्रोल और CNG तीनों ही वेरिएंट में खरीद सकते हैं. ये कार बेहतरीन सेफ्टी के साथ आती है. इसमें आपको 5-स्टार सेफ्टी मिलेगी. कार को पांच कलर ऑप्शन- एंबर ग्लो, प्रीस्टिन वॉइट, प्योर ग्रे, ड्यून ग्लो और रॉयल ब्लू में खरीदा जा सकता है.(Photo: tatamotors.com)
कौन-सा इंजन मिलता है?
Tata Altroz में 1497cc का Revotron इंजन मिलता है. ये इंजन 88.76bhp की पावर और 200Nm का टॉर्क ऑफर करता है. इसमें आपको मैन्युअल ट्रांसमिशन मिलेगा. कार के बेस वेरिएंट में ही आपको 6 एयर बैग्स मिलेंगे. इसे आप तीन कॉन्फिग्रेशन में खरीद सकते हैं. (Photo: tatamotors.com)
कितनी है कीमत?
Tata Altroz के डीजल वेरिएंट को ऑप तीन ऑप्शन में खरीद सकते हैं. Altroz Pure Diesel की कीमत 8,09,890 रुपये है. वहीं Creative S वेरिएंट का दाम 9,32,390 रुपये है, जबकि Accomplished S की कीमत 10,17,090 रुपये है. ये सभी कीमतें एक्स शोरूम की है. (Photo: tatamotors.com)
टाटा की इस कार का सीधा मुकाबला Maruti Suzuki Baleno और Hyundai i20 से है. हालांकि, इन कार्स के डीजल वेरिएंट अब डिस्कंटीन्यू हो चुके हैं. इसका मतलब ये है कि मार्केट में इस कार का सीधा कंपटीशन कोई नहीं है. (Photo: tatamotors.com)