scorecardresearch
 
Advertisement
ऑटो न्यूज़

10.37 करोड़ कीमत, 330Kmph टॉप स्पीड... Ferrari 849 Testarossa भारत में लॉन्च

Ferrari 849 Testarossa
  • 1/7

Ferrari ने भारतीय बाजार में अपनी नई कार को इंट्रोड्यूस कर दिया है. कंपनी ने सुपरकार 849 Testarossa को लॉन्च किया है, जो SF90 Stradale की सक्सेसर होगी. इस नए फ्लैगशिप मॉडल का सीधा मुकाबला Lamborghini Revuelto से होगा. (Photo: ferrari.com)

Ferrari 849 Testarossa
  • 2/7

Ferrari 849 Testarossa में एक प्लग-इन हाइब्रिड सेटअप दिया गया है. कार 4.0-लीटर के ट्वीन टर्बो V8 पेट्रोल इंजन और तीन इलेक्ट्रिक मोटर के सेटअप के साथ आती है. दो मोटर्स फ्रंट एक्सल में लगे हैं. वहीं तीसरा मोटर इंजन और गियरबॉक्स के बीच में लगा है. (Photo: ferrari.com)

Ferrari 849 Testarossa
  • 3/7

कार का V8 इंजन 830hp की पावर जनरेट करता है. वहीं इलेक्ट्रिक मोटर और V8 साथ मिलाकर कार को कुल 1050hp की पावर देते हैं, जिसकी वजह से ये कार 330Kmph की टॉप स्पीड पकड़ सकती है.(Photo: ferrari.com)

Advertisement
Ferrari 849 Testarossa
  • 4/7

Ferrari 849 Testarossa में 7.45kWh की बैटरी मिलती है. इसकी मदद से कार को लगभग 25Km तक सिर्फ इलेक्ट्रिक पावर पर चलाया जा सकता है. इसमें 8-स्पीड DCT गियरबॉक्स मिलता है, जो रियर व्हील को पावर भेजता है. (Photo: ferrari.com)

Ferrari 849 Testarossa
  • 5/7

कंपनी की मानें तो कार की टॉप स्पीड 330Kmph की है. वहीं 0 से 100Kmph की स्पीड पकड़ने में कार को 2.25 सेकंड का वक्त लगता है, जबकि 0 से 200Kmph  की रफ्तार पकड़ने में इसे सिर्फ 6.3 सेकंड का वक्त लगता है. (Photo: ferrari.com)

Ferrari 849 Testarossa
  • 6/7

कार में L-शेप्ड LED हेडलैम्प्स फ्रंट में मिलते हैं, जो ब्लैक स्ट्रीप के कनेक्टेड हैं. ये आपको पुरानी फरारी की याद दिलाएगा. कार के साइड, रूफ और A-पिलर पर ब्लैक पेंट दिया गया है, जो इसके लुक को आकर्षक बनाता है. इसमें सपोर्ट एलॉय व्हील्स दिए गए हैं. रियर साइड में कार ट्विन-टेल डिजाइन और एक्टिव एरियो पैनल के साथ आती है. (Photo: ferrari.com)

Ferrari 849 Testarossa
  • 7/7

इसमें ऊपर की ओर माउंटेड एग्जॉस्ट दिया गया है. कार में 16-inch का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलता है. कार 7-स्पीड ऑडियो सिस्टम और 9-inch के पैसेंजर डिस्प्ले के साथ आती है. इसकी कीमत 10.37 करोड़ रुपये एक्स शोरूम है. इसकी डिलीवरी इस साल की दूसरी छमाही में शुरू होगी. (Photo: ferrari.com)

Advertisement
Advertisement