Arvind Kejriwal E20 Protest E20 पेट्रोल को लेकर आज का दिन काफी अहम है. देश की राजधानी दिल्ली में इथेनॉल ब्लेंडेड फ्यूल पर आज बड़ा सियासी टकराव देखने को मिल सकता है. एक तरह दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजन अरविंद केजरीवाल पीएस हाउस तक मार्च का ऐलान किया है. वहीं दूसरी तरफ ट्रांसपोर्ट यूनियन भी E20 पेट्रोल के विरोध में संसद की ओर कूच करने की तैयारी में है. ऐसे में E20 फ्यूल को लेकर चल रही बहस आज और तेज होने की संभावना है.
आम आदमी पार्टी का कहना है कि E20 पेट्रोल को पूरे देश में लागू करने का फैसला आम लोगों और करोड़ों वाहन मालिकों पर अतिरिक्त बोझ डाल रहा है. पार्टी का आरोप है कि सरकार ने इस फैसले से पहले पर्याप्त चर्चा नहीं की और पुराने वाहनों पर इसके असर को लेकर लोगों की चिंताओं को नजरअंदाज किया. इसी मुद्दे को लेकर अरविंद केजरीवाल आज प्रधानमंत्री आवास तक मार्च निकालेंगे.
फिलहाल अरविंद केजरीवाल धरने से उठ गए हैं और उनके द्वारा लाई गई तकरीबन 2.30 लाख पिटीशन को गाड़ियों में भरकर सरकार को सौंप दिया गया है. आम आदमी पार्टी का कहना है कि, "E20 के खिलाफ़ 2 लाख 33 हज़ार से ज़्यादा लोगों की साइन की गई पिटीशन की कॉपी अरविंद केजरीवाल द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुँचा दी गई है. अब देश को प्रधानमंत्री के जवाब का इंतज़ार है."
अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और संजय सिंह बीच सड़क पर ही लाखों पिटीशन के साथ धरने पर बैठ गऐ हैं. केजरीवाल का कहना है कि, अमेरिका के दबाव में भारत में इथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल को बढ़ावा दिया जा रहा है और इसका सबसे ज्यादा असर आम वाहन मालिकों पर पड़ रहा है. केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की मांग भी की. उनका कहना है कि वे अपनी बात सरकार तक सीधे पहुंचाना चाहते हैं.

अरविंद केजरीवाल, दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और सैकड़ों कार्यकर्ताओं सहित धरने पर बैठ गए हैं. केजरीवाल का कहना है कि, मैं अपने साथ 2.30 लाख से ज्यादा साइन किया हुआ पिटीशन लेकर आया हूं. सरकार आज जनता पर जबरदस्ती E20 पेट्रोल थोपना बंद करे. हम यहां पर केवल प्रधानमंत्री से मिलने आए हैं. इस समय फ़िरोज़ शाह रोड पर भारी पुलिस बल तैनात है.

अरविंद केजरीवाल अपने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ पीएस हाउस के लिए निकल चुके हैं. जहां रास्ते में केजरीवाल के मार्च को पुलिस ने फ़िरोज़ शाह रोड पर रोक लिया है. इस दौरान अरविंद केजरीवाल AAP कार्यकर्ता सहित सैकड़ों लोगों के साथ सड़क पर ही धरने पर बैठ गए हैं.

अरविंद केजरीवाल E20 के विरोध में अपने पार्टी दफ्तर से निकल चुके हैं. वो यहां से अपने समर्थकों के साथ सीधे पीएम हाउस जाएंगे. इस बीच दिल्ली पुलिस फ़िरोज़ शाह रोड पर इस मार्च को रोकने की तैयारी में है. पुलिस का कहना है कि, केजरीवाल ने पुलिस से इस मार्च के लिए परमिशन नहीं लिया था.
अरविंद केजरीवाल ने अपने पार्टी दफ्तर पहुंच चुके हैं. जहां से उन्होंने एक बार फिर से सरकार को E20 मुद्दे पर घेरने की कोशिश की है. केजरीवाल ने एक वीडियो जारी कर कहा है कि, हम लोग 2 लाख 33 हजार 238 पिटीशन के साथ पीएम आवास की तरफ जा रहे हैं. जहां हम प्रधानमंत्री को ये सारे पत्र सौपेंगे. उन्होंने कहा कि, हमारे साथ 100 ऐसे लोग हैं जिनकी गाड़ियां E20 ने खराब कर दी है. उम्मीद हैं प्रधानमंत्री जी जनता की आवाज़ ज़रूर सुनेंगे.
E20 के विरोध में आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकर्ता पार्टी ऑफिस पर जमा होने लगे हैं. इन कार्यकर्ताओं ने अपने साथ पीएम के नाम साइन किए हुए पिटीशन ले रखा है. अरविंद केजरीवाल बस थोड़ी देर में प्रधानमंत्री आवास की तरफ जानें की तैयारी में हैं. इस बीच पुलिस ने भी पूरे रास्ते सख्ती बढ़ा दी है.

E20 पेट्रोल के विरोध में अरविंद केजरीवाल आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकर्ताओं के साथ अपने पार्टी दफ्तर पहुंच गए हैं. थोड़ी देर में वो लोगों द्वारा साइन किए गए तकरीबन 2.32 लाख पिटीशन को लेकर पीएम रेजिडेंस के लिए निकलेंगे. इस बीच दिल्ली पुलिस ने भी पीएम आवास की तरफ मुस्तैदी बढ़ा दी है. पुलिस का कहना है कि, केजरीवाल ने इस मार्च के लिए परमिशन नहीं ली है.

अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार के सामने 3 मांगें रखी है. उनका कहना है कि, देश के सभी पेट्रोल पंपों पर E20 फ्यूल और प्योर पेट्रोल का ऑप्शन होना चाहिए. इसके अलावा इथेनॉल ब्लेंडेड E20 फ्यूल की कीमत प्योर पेट्रोल से कम होनी चाहिए. उनकी तीसरी मांग ये है कि, पेट्रोल का दाम 84 रुपये प्रतिलीटर से कम होना चाहिए.
जहां एक तरफ अरविंद केजरीवाल E20 के विरोध में पीएम आवास तक मार्च निकालने की तैयारी में हैं. वहीं दिल्ली पुलिस का कहना है कि, केजरीवाल ने न तो दिल्ली पुलिस से इस मार्च के लिए कोई परमिशन मांगी है और न ही पुलिस ने कोई अनुमति दी है. पुलिस का कहना है कि, BNSS 163 लागू है और पीएम आवास तक कोई मार्च नहीं होने दिया जाएगा.
यहां पढ़ें पूरी खबर: केजरीवाल ने नहीं मांगी कोई परमिशन, दिल्ली पुलिस
अरविंद केजरीवाल ने बीते कल प्रेस कांफ्रेंस कर कहा था कि, "हमने कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री के नाम से एक ऑनलाइन पिटीशन साइन करवाई थी. तो लगभग 2,33,238 लोगों ने इस पिटीशन पर साइन किया था. मैं दोपहर 12 बजे इथेनॉल विक्टिम और पार्टी कार्यकर्ताओं सहित तकरीबन 100 लोगों के साथ ये पिटीशन प्रधानमंत्री जी को सौंपने के लिए उनके आवास पर जाउंगा."
हाल ही में राज्यसभा में नितिन गडकरी ने कहा था कि, "E20 पेट्रोल इस्तेमाल करने पर गाड़ियों की फ्यूल एफिशिएंसी यानी माइलेज 2% से 6% तक कम हो सकती है. इसके अलावा 2005 से 2016 के बीच बने BS-3 वाहनों को E20 पेट्रोल पर चलाने के लिए कुछ रबर के पार्ट्स और गास्केट बदलने की जरूरत पड़ सकती है. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि उपलब्ध स्टडीज़ में E20 का गाड़ी की परफॉर्मेंस पर कोई बड़ा नकारात्मक असर नहीं पाया गया है."
यहां पढ़ें पूरी खबर: E20 से घटता माइलेज... गाड़ियों में खराबी! इथेनॉल पर गडकरी का बयान
E20 पेट्रोल में 20 प्रतिशत इथेनॉल और 80 प्रतिशत पेट्रोल की ब्लेंडिंग होती है. केंद्र सरकार का कहना है कि इससे कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता कम होगी, किसानों को फायदा मिलेगा और प्रदूषण में भी कमी आएगी. वहीं सड़क से लेकर संसद तक E20 का विरोध हो रहा है. लोगों की शिकायत है कि इससे वाहनों के माइलेज में गिरावट आ रही है और पार्ट्स के खराब होने के चलते मेंटनेंस कॉस्ट भी बढ़ रहा है.
अरविंद केजरीवाल ने हाल ही में नई दिल्ली में कॉन्स्ट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित 'नेशनल टाउन हॉल अगेंस्ट ई20’ कार्यक्रम आयोजित किया था. इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की ई20 पॉलिसी को लेकर तमाम आरोप लगाए और कहा कि, E20 से गाड़ियों का न केवल माइलेज कम हो रहा है बल्कि उनके पार्ट्स भी खराब हो रहे हैं. इस दौरान उन्होंनें मंच पर एक मोटर मैकेनिक को भी बुलाया था, जिसने E20 फ्यूल से गाड़ियों को होने वाले नुकसान के बारे में बताया.
पढ़ें पूरी खबर: गिरता माइलेज, डैमेज होते पार्ट्स... E20 से खराब हो रही गाड़ी?