यूक्रेन का रूस की सेना पर पलटवार, जेलेंस्की ने वापस कब्जे में लिया ये शहर

रूस के राष्ट्रपति जेलेंस्की का कहना है कि यूक्रेन की सेना की सफलता दोनेत्स्क के लाइमैन पर दोबारा कब्जे तक सीमित नहीं है. यूक्रेन ने खेरसन के कई इलाकों पर दोबारा नियंत्रण कर लिया है. अभी जेलेंस्की के दावों की पुष्टि नहीं हो सकी है. पुतिन के जनमत संग्रह के फैसले के बाद यूक्रेनी सेनाओं ने लाइमैन में घेराबंदी कर ली थी.

Advertisement
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 03 अक्टूबर 2022,
  • अपडेटेड 12:46 PM IST

रूस ने हाल ही में यूक्रेन के चार प्रांतों पर कब्जा जमाकर उन्हें रूस में मिला लिया था. लेकिन यूक्रेन की सेना लगातार पलटवार करते हुए अपने क्षेत्रों को रूस के कब्जे से मुक्त करा रही है. रूस के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रविवार को कहा कि यूक्रेन की सेना ने खेरसान क्षेत्र के अरखानहेल्स्के (Arkhanhelske) और मायरोलीबीविका (Myrolyubivka) की छोटी बस्तियों पर नियंत्रण पा लिया है.

Advertisement

उन्होंने रविवार रात को अपने संबोधन में इन दो बस्तियों पर दोबारा नियंत्रण का दावा करते हुए सेना का आभार जताया. उन्होंने कहा कि यूक्रेन की सेना की सफलता दोनेत्स्क के लाइमैन (Lyman) पर दोबारा कब्जे तक सीमित नहीं है. खेरसन के कई इलाकों पर दोबारा नियंत्रण कर लिया गया है.

उन्होंने कहा, दोनेत्सक क्षेत्र के लाइमैन को मुक्त कराने की कहानी अब मीडिया की सबसे लोकप्रिय स्टोरी बन गई है. लेकिन हमारे जवानों की सफलता सिर्फ लाइमन तक सीमित नहीं है. 

हालांकि, अभी जेलेंस्की के इन दावों की पुष्टि नहीं हो सकी है.  उन्होंने कहा कि यूक्रेन में रूस के कब्जे वाले जेपोरीजिया परमाणु संयंत्र के महानिदेशक को अगवा करना रूस के आतंक का उदाहरण है.

रूस के गश्ती दल ने जेपोरीजिया परमाणु संयंत्र के महानिदेशक इहोर मुराशोव को 30 सितंबर को हिरासत में ले लिया था. 

Advertisement

जेलेंस्की ने यह भी कहा है कि राष्ट्रपति कार्यालय के प्रमुख ने अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन और तुर्की के राष्ट्रपति तैयप एर्दोआन के मुख्य सलाहकार इब्राहिम कालिन से मुलाकात की. इस दौरान बातचीत सकारात्मक रही.

बता दें कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन के जनमत संग्रह के फैसले के बाद यूक्रेनी सेनाओं ने लाइमैन शहर में घेराबंदी कर ली थी. यही कारण था कि रूसी सैनिकों को पीछे हटना पड़ गया. लाइमैन यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव से 160 किलोमीटर दूर है. यूक्रेन की सेना ने जवाबी हमलों में रूस के कब्जे से इस इलाके को आजाद करा लिया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »