यूक्रेन ने ईरानी जहाज पर किया हमला, अराघची बोले- मुफ्तखोर जेलेंस्की को कड़ा जवाब देंगे

कैस्पियन सागर में एक ईरानी कमर्शियल जहाज पर यूक्रेन ने हमला कर दिया. ईरानी विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने बताया कि इस हमले में एक नाविक की मौत हो गई. उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की को जवाबी कार्रवाई करने की धमकी दी है. अराघची ने कहा कि यूक्रेन को इसका बुरा नतीजा भुगतना होगा.

Advertisement
ईरान ने यूक्रेन को जवाबी कार्रवाई करने की धमकी दी. (Photo- Reuters) ईरान ने यूक्रेन को जवाबी कार्रवाई करने की धमकी दी. (Photo- Reuters)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 26 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 11:20 PM IST

कैस्पियन सागर में एक ईरानी कमर्शियल जहाज पर हुए हमले ने एक बार फिर जंग की आग धधका दी है. ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की पर सीधे आरोप लगाए हैं. अराघची ने यूक्रेनी हमले में एक ईरानी नाविक की मौत का दावा किया है और इसका सख्त अंजाम भुगतने की चेतावनी दी है.

Advertisement

ईरानी विदेश मंत्री अराघची ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'जेलेंस्की ने एक ईरानी कमर्शियल जहाज पर हमला किया है, जिसमें एक नाविक मारा गया. ये इजरायल के इशारे पर यूरोप को अपनी जंग में घसीटने के लिए किया गया संयुक्त राष्ट्र चार्टर का खुला उल्लंघन है.'

ईरान के विदेश मंत्रालय ने इस हमले को जुर्म करार देते हुए कहा कि उसके पास संयुक्त राष्ट्र के नियमों के तहत आत्मरक्षा का पूरा हक है.

अराघची ने जेलेंस्की को बताया 'मुफ्तखोर'

अराघची ने आगे जेलेंस्की को 'मुफ्तखोर' बताते हुए धमकी दी और कहा,  'EU के हाई रेप कैलास और FM लावरोव के साथ बातचीत में, ये साफ हो गया कि कीव में मुफ्तखोर ने जो किया, उसका जवाब बिना जवाब के नहीं छोड़ा जा सकता.'

जेलेंस्की का दावा: रूस कर रहा ईरान की सैटेलाइट से मदद

Advertisement

दूसरी तरफ, यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने रूस और ईरान के संबंधों को लेकर कई आरोप लगाए हैं. जेलेंस्की ने कहा कि रूस अपने सैटेलाइट का इस्तेमाल करके मिडिल-ईस्ट में अमेरिकी सैन्य ठिकानों और खाड़ी देशों की निगरानी कर रहा है और ये डेटा ईरान को भेज रहा है.

जेलेंस्की ने 'एक्स' पर लिखा, '19 और 20 जुलाई को ही रूसी सैटेलाइट्स ने बहरीन, जोर्डन और कुवैत स्थित चार एयरबेस की निगरानी की. रूस की इस निगरानी और ईरान के हमलों के बीच सीधा संबंध है. बुराई हमेशा फैलने का रास्ता खोजती है और रूस को रोकना बेहद जरूरी है.'

यह भी पढ़ें: ट्रंप ने ईरान में हमलों पर लगाया 'ब्रेक', बोले- समझौता बेहतर विकल्प

यूक्रेन का कहना है कि उसने कैस्पियन सागर में उन जहाजों को निशाना बनाया था, जिनका इस्तेमाल रूस और ईरान के बीच हथियारों की आवाजाही के लिए किया जा रहा था.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »