कभी गल्फ, कभी पहाड़... अब इस अमेरिकी राज्य का नाम बदलना चाहते हैं ट्रंप

ट्रंप ने न्यू मैक्सिको राज्य का नाम बदलकर 'न्यू अमेरिका' करने की मांग दोहराई है. उन्होंने दावा किया कि इससे राज्य की प्रतिष्ठा बढ़ेगी और लोगों की कमाई और घरों की कीमतों में इजाफा होगा. ट्रंप ने राज्य के चुनावों पर भी सवाल उठाए हैं.

Advertisement
ट्रंप ने  मैक्सिको राज्य का नाम बदलकर 'न्यू अमेरिका' करने की मांग की है. (File Photo-Reuters) ट्रंप ने मैक्सिको राज्य का नाम बदलकर 'न्यू अमेरिका' करने की मांग की है. (File Photo-Reuters)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 20 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 7:12 AM IST

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अमेरिकी राज्य न्यू मैक्सिको का नाम बदलने की मांग की है. उन्होंने कहा कि इस राज्य का नाम तुरंत बदलकर 'न्यू अमेरिका' कर देना चाहिए. ट्रंप ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर यह बात कही. उन्होंने लिखा कि अमेरिका, मैक्सिको नहीं है, बल्कि संयुक्त राज्य अमेरिका है.

ट्रंप का दावा है कि नाम बदलने से राज्य की पहचान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी. उन्होंने यह भी कहा कि इससे लोगों के घरों की कीमत और उनकी आमदनी बढ़ सकती है. ट्रंप ने अपने पोस्ट में न्यू मैक्सिको के चुनावों पर भी सवाल उठाए. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि नाम बदलने से शायद राज्य के चुनाव भी ईमानदार हो जाएं. 

Advertisement

पहले भी उठा चुके हैं नाम बदलने की मांग

ट्रंप इससे पहले सितंबर में भी न्यू मैक्सिको का नाम बदलकर 'न्यू अमेरिका' करने की बात कह चुके हैं. उस समय उन्होंने सोशल मीडिया पर एक ऐसा नक्शा साझा किया था, जिसमें राज्य का नाम बदलकर 'न्यू अमेरिका' दिखाया गया था. उन्होंने एक वीडियो में भी इस नाम का इस्तेमाल किया था. न्यू मैक्सिको की गवर्नर मिशेल लुजान ग्रिशम ने इस प्रस्ताव का विरोध किया था. उन्होंने कहा था कि राज्य का नाम उसके इतिहास से जुड़ा है और इस पर बहस नहीं होनी चाहिए. 

नाम बदलने के लिए क्या ट्रंप के पास अधिकार है?

इस सवाल का जवाब है नहीं. दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति अकेले किसी राज्य का आधिकारिक नाम नहीं बदल सकते. न्यू मैक्सिको का नाम बदलने के लिए राज्य के संविधान में संशोधन करना होगा. इसके लिए राज्य की विधायिका की मंजूरी और फिर वोटर्स की सहमति जरूरी होगी. ट्रंप संघीय सरकारी विभागों से किसी राज्य के लिए नया नाम इस्तेमाल करने को कह सकते हैं, लेकिन इससे राज्य का आधिकारिक नाम अपने आप नहीं बदल जाएगा. 

Advertisement

मालूम हो, ट्रंप अपने दूसरे कार्यकाल में कई जगहों के नाम बदलने की पहल कर चुके हैं. जनवरी 2025 में उन्होंने गल्फ ऑफ मेक्सिको का नाम बदलकर 'गल्फ ऑफ अमेरिका' करने का आदेश दिया था. इसी दौरान अलास्का की चोटी डेनाली का नाम फिर से 'माउंट मैकिनले' कर दिया गया.

यह भी पढ़ें: होर्मुज के बाद अब महासागर की बारी! ट्रंप बोले- 'ट्रंप ओशन' या 'ओशन ऑफ द अमेरिकाज'

वहीं अगस्त 2026 में उन्होंने लेक ओंटारियो का नाम अमेरिकी सरकारी इस्तेमाल के लिए 'लेक अमेरिका' करने का आदेश भी दिया. उन्होंने अटलांटिक या प्रशांत महासागर का नाम बदलने का विचार भी रखा था. उन्होंने कहा कि प्रशांत महासागर का नाम बदलकर 'ट्रंप ओशन' या 'ओशन ऑफ द अमेरिकाज' कर देना चाहिए.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »