होर्मुज के बाद अब महासागर की बारी! ट्रंप बोले- 'ट्रंप ओशन' या 'ओशन ऑफ द अमेरिकाज'

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अटलांटिक और प्रशांत महासागर का नाम बदलने का मजाकिया सुझाव दिया है. उन्होंने कहा कि महासागर का नाम 'ट्रंप ओशन' या 'ओशन ऑफ द अमेरिकाज' रखा जाना चाहिए.

Advertisement
ट्रंप ने नवंबर में होने वाले मध्यावधि चुनावों को लेकर भी बड़ा वादा किया (Photo: White House) ट्रंप ने नवंबर में होने वाले मध्यावधि चुनावों को लेकर भी बड़ा वादा किया (Photo: White House)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 11 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 8:06 AM IST

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अब अटलांटिक या प्रशांत महासागर का नाम बदलने की बात कर रहे हैं. उन्होंने मजाकिया अंदाज में सुझाव दिया कि अटलांटिक या प्रशांत महासागर का नाम बदलकर 'ट्रंप ओशन' या 'ओशन ऑफ द अमेरिकाज' रखा जा सकता है. ट्रंप ने कहा कि उनके पद छोड़ने से पहले ही अमेरिका के पास महासागर और एक बड़ी नदी होनी चाहिए. 

Advertisement

शनिवार को टेनेसी के क्लार्क्सविले में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए ट्रंप ने यह सुझाव दिया. उन्होंने हडसन नदी का नाम बदलने की संभावना को खारिज किया. ट्रंप का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का नाम बदलकर ट्रंप स्ट्रेट करने की बात भी चर्चा में है. 

इस रैली में ट्रंप ने नवंबर में होने वाले मध्यावधि चुनावों को लेकर भी बड़ा वादा किया. उन्होंने कहा कि अगर रिपब्लिकन पार्टी कांग्रेस के दोनों सदनों में जीत हासिल करती है तो वे हर वयस्क अमेरिकी नागरिक को 5 हजार डॉलर देंगे. उन्होंने अपने समर्थकों से मतदान करने की अपील की. साथ ही, उन्होंने उन रुझानों को बदलने की भी उम्मीद जताई. ट्रंप ने रैली में यह भी दावा किया कि अमेरिका को वेनेजुएला से अरबों डॉलर का तेल मिल रहा है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: रियाद एयरपोर्ट पर हूती अटैक को ट्रंप ने बताया 'भयानक', ईरान पर भी कसा तंज! रूबियो बोले- घिनौना हमला

ट्रंप ने ईरान का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा, 'वे (ईरान) कुछ हद तक शांत हो रहे हैं. वे शायद चुनाव से पहले कुछ और करेंगे, यह सोचकर कि इससे हमें नुकसान होगा, लेकिन हम इसे बहुत तेज़ी से खत्म कर सकते हैं. उन्हें नहीं पता कि मैं उनके प्रति कितना अच्छा रहा हूं."

गौरतलब है, इससे पहले ट्रंप ने कहा था कि तेहरान के साथ चल रही बातचीत को देखते हुए अमेरिका 3 नवंबर के मध्यावधि चुनावों से पहले ईरान पर हमला नहीं करेगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »