'अगर पानी का रास्ता रोका तो हम...', भारत के फैसले पर पाक PM शहबाज शरीफ की बौखलाहट तो देखिए

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने कहा कि हम किसी भी दुस्साहस का जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. किसी को भी इस बारे में कोई गलती नहीं करनी चाहिए.

Advertisement
पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ़ (तस्वीर: रॉयटर्स/फ़ाइल) पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ़ (तस्वीर: रॉयटर्स/फ़ाइल)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 26 अप्रैल 2025,
  • अपडेटेड 1:39 PM IST

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में तनाव बढ़ता दिखा है. दोनों देशों ने एक-दूसरे के खिलाफ कई तरह के ऐलान किया है, इसमें से भारत के द्वारा सिंधु जल संधि को खत्म करने का ऐलान एक बड़ा फैसला है, जिस पर पाकिस्तान बौखलाया हुआ है. इस बीच, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा, "पाकिस्तान के पानी को कम करने या मोड़ने की किसी भी कोशिश का पूरी ताकत से जवाब दिया जाएगा."

Advertisement

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने कहा कि हम किसी भी दुस्साहस का जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. किसी को भी इस बारे में कोई गलती नहीं करनी चाहिए. यह देश 240 मिलियन लोगों का है, हम अपने बहादुर सशस्त्र बलों के पीछे हैं. यह संदेश ज़ोरदार और साफ होना चाहिए.

'पूरी ताकत के साथ जवाब दिया जाएगा...'

शहबाज शरीफ ने कहा, "शांति हमारी प्राथमिकता है. पाकिस्तान किसी भी तटस्थ और संवाद में हिस्सा लेने के लिए तैयार है. हम अपनी अखंडता और सुरक्षा पर कभी समझौता नहीं करेंगे." उन्होंने आगे कहा, "किसी को भी किसी भी तरह के झूठे आरोप के तहत नहीं रहना चाहिए, क्योंकि देश की रक्षा, संप्रभुता और अखंडता के लिए पूरी तरह से सक्षम और तैयार सशस्त्र बल किसी भी दुस्साहस के खिलाफ हैं."

सिंधु जल संधि पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने कहा कि पाकिस्तान के पानी को कम करने या मोड़ने की किसी भी कोशिश का पूरी ताकत से जवाब दिया जाएगा.

Advertisement

'सिंधु दरिया हमारा है...'

इससे पहले पाकिस्तान के नेता बिलावल भुट्टो ने कहा कि सिंधु दरिया में या तो अब पानी बहेगा, या उनका खून बहेगा. सिंधु दरिया हमारा है और हमारा ही रहेगा.

सखर में सिंधु नदी के किनारे एक जनसभा को संबोधित करते हुए बिलावल भुट्टो ने कहा, "मैं सिंधु दरिया के पास खड़े होकर साफ कहना चाहता हूं  कि सिंधु नदी हमारी थी, है और हमारी ही रहेगी. या तो इस नदी से हमारा पानी बहेगा, या फिर उसका खून जो हमारी हिस्सेदारी छीनना चाहता है."

यह भी पढ़ें: अब ना बाढ़ की खबर, ना सूखे की चेतावनी... सिंधु जल संधि सस्पेंड होने से पाकिस्तान की शामत आई!

'हमारी फौज हर हमले का जवाब देने को तैयार'

बिलावल ने कहा कि सिर्फ इसलिए कि उनकी (भारत) आबादी ज़्यादा है, वो ये नहीं तय कर सकते कि पानी किसका है. पाकिस्तान की अवाम बहादुर और ग़ैरतमंद है, हम डटकर मुक़ाबला करेंगे, सरहदों पर हमारी फौज हर हमले का जवाब देने को तैयार है.

दरिया पर डाका मंज़ूर नहीं: बिलावल

बयान में सिंधु नदी को पूरे पाकिस्तान की सांझी विरासत बताते हुए बिलावल ने देश की जनता से एकजुटता की अपील की और कहा कि हमारा हर पाकिस्तानी सिंधु का पैग़ाम लेकर दुनिया को बताएगा कि दरिया पर डाका मंज़ूर नहीं. दुश्मन की नजरें हमारे पानी पर हैं, पूरे मुल्क को मिलकर इसका जवाब देना होगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »