'अपने अंदर झांके PAK, आतंकी नेटवर्क पर करे कार्रवाई', कराची ब्लास्ट के आरोप को भारत ने किया खारिज

कराची हमले को लेकर पाकिस्तान के आरोपों को भारत ने सिरे से खारिज कर दिया है. विदेश मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान दूसरों पर दोष देने के बजाय अपनी सरजमीं पर मौजूद आतंकी ढांचे के खिलाफ कार्रवाई करे.

Advertisement
जायसवाल ने कहा- दूसरों पर उंगली उठाने के बजाय, पाकिस्तान के लिए बेहतर होगा कि वह अपने अंदर झांके. (Photo: PTI) जायसवाल ने कहा- दूसरों पर उंगली उठाने के बजाय, पाकिस्तान के लिए बेहतर होगा कि वह अपने अंदर झांके. (Photo: PTI)

प्रणय उपाध्याय

  • नई दिल्ली,
  • 28 जून 2026,
  • अपडेटेड 5:38 PM IST

कराची में हुए हालिया हमले को लेकर पाकिस्तान की ओर से भारत पर लगाए गए आरोपों को विदेश मंत्रालय (MEA) ने सिरे से खारिज कर दिया है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इन आरोपों को पूरी तरह से आधारहीन करार देते हुए पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया है.

रणधीर जायसवाल ने कहा, 'हमने कराची में हाल ही में हुई घटना को लेकर भारत पर पाकिस्तान के बेबुनियाद आरोपों वाली रिपोर्ट देखी हैं. हम उन्हें पूरी तरह से खारिज करते हैं.'

Advertisement

जायसवाल ने पाकिस्तान को स्पष्ट शब्दों में कहा कि दूसरों पर उंगली उठाने के बजाय, पाकिस्तान के लिए बेहतर होगा कि वह अपने अंदर झांके, अपनी जमीन पर मौजूद आतंकी ढांचे के खिलाफ ठोस कार्रवाई करे और राज्य की नीति के एक हथियार के तौर पर आतंकवाद पर निर्भर रहने की अपनी आदत को छोड़े.

यह भी पढ़ें: सेशेल्स को भारत का तोहफा! PM मोदी ने सौंपा पेट्रोल वेसल, नेशनल डे सेलिब्रेशन में होंगे शामिल

बता दें, पाकिस्तान के कराची में शनिवार को आत्मघाती हमले की खबर सामने आई. जानकारी के मुताबिक गुलिस्तान-ए-जौहर इलाके के ब्लॉक-6 स्थित रेंजर्स हेडक्वार्टर के पास जोरदार धमाकों के बाद काफी समय तक गोलीबारी भी हुई.

इस हमले में कुछ लोगों की मौत हो गई और अन्य घायल हुए. वहीं, पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार इस दौरान पांच आतंकवादी भी मारे गए.

Advertisement

इनमें तीन सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में ढेर हुए, जबकि दो आत्मघाती विस्फोट में मारे गए. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन जमात-उल-अहरार (JuA) ने ली है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक आत्मघाती हमलावर ने रेंजर्स कंपाउंड को निशाना बनाकर विस्फोट किया. इसके तुरंत बाद उसके अन्य साथियों ने सुरक्षा बलों पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी, जिससे पूरे इलाके में भीषण मुठभेड़ छिड़ गई. पहला धमाका बेहद शक्तिशाली था, जिसके बाद दो और छोटे विस्फोट हुए.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »