ईरान पर जोरदार हमले की तैयारी में थे नेतन्याहू, लीक हुआ प्लान तो अमेरिका ने रोका सीक्रेट ऑपरेशन!

इजरायल के आम चुनाव से एक दिन पहले प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान पर एक गुप्त सैन्य हमला करने की योजना बनाई थी. इस ऑपरेशन को मोसाद प्रमुख रोमन गोफमैन के साथ मिलकर अंजाम देने की तैयारी थी, लेकिन अमेरिका को इसकी भनक लग गई और उसने इसे रोक दिया.

Advertisement
अमेरिका को इजरायल के सीक्रेट प्लान की भनक लग गई थी. (Photo: ITG) अमेरिका को इजरायल के सीक्रेट प्लान की भनक लग गई थी. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 07 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 12:58 PM IST

इजरायल में 27 अक्टूबर को आम चुनाव कराए गए थे. अब एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि चुनाव से ठीक एक दिन पहले प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ईरान पर बड़ा हमला करवाने वाले थे. लेकिन अमेरिका ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया.

इजरायली टीवी मीडिया 'चैनल 12' की एक खोजी रिपोर्ट में ये दावा किया गया है कि नेतन्याहू और उनके वफादार मोसाद प्रमुख रोमन गोफमैन ने ईरान के खिलाफ एक सीक्रेट सैन्य ऑपरेशन की पूरी योजना बना ली थी. 

Advertisement

हालांकि, एक गलती की वजह से अमरीका को इसकी भनक लग गई और वाशिंगटन ने तुरंत दखल देकर इस पूरे ऑपरेशन को रुकवा दिया.

सीक्रेट ऑपरेशन को खिलाफ थे सुरक्षा अधिकारी

रिपोर्ट के मुताबिक, इस सीक्रेट ऑपरेशन को इजरायल के शीर्ष सुरक्षा प्रतिष्ठानों और वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों का समर्थन हासिल नहीं था. सुरक्षा अधिकारियों को इस बात का डर था कि चुनाव की पूर्व संध्या पर इस तरह का कदम ईरान के साथ एक भीषण युद्ध को भड़का सकता है. इतना ही नहीं, इससे देश में हालात इतने बिगड़ सकते थे कि तय समय पर चुनाव कराना ही नामुमकिन हो जाता.

इन तमाम चिंताओं और सुरक्षा एजेंसियों के विरोध के बावजूद, पीएम नेतन्याहू और मोसाद प्रमुख इस ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए आगे बढ़ते रहे. लेकिन इजरायल के ही एक सिक्योरिटी ऑपरेटर की एक टेक्निकल ग्लिच की वजह से अमरीका को इस योजना की भनक लग गई. इसके बाद अमेरिका ने इस अभियान को तुरंत रद्द करवा दिया.

Advertisement

इजरायली नेटवर्क ने बताया कि वो सैन्य सेंसरशिप के सख्त नियमों के तहत ही ये जानकारी टेलीकास्ट कर रहा है.

हालांकि इजरायल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने इन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. पीएमओ की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, 'प्रधानमंत्री ने खुद वास्तविक समय में ये पूरी तरह साफ कर दिया था कि इजरायली चुनावों से ठीक पहले किसी भी हमले को अंजाम देने का एजेंडा कभी था ही नहीं.'

सेना प्रमुख और पीएम के बीच टकराव

यह रिपोर्ट 27 अक्टूबर के मतदान से ठीक दो दिन पहले 25 अक्टूबर को चैनल 12 के किए गए एक और खुलासे की कड़ी से जुड़ती है. तब रिपोर्ट में बताया गया था कि पीएम नेतन्याहू और इजरायली रक्षा बल (IDF) के चीफ ऑफ स्टाफ इयाल जमीर के बीच सैन्य कार्रवाई को लेकर टकराव चल रहा था. जमीर उस सैन्य आदेश को लागू करने का लगातार विरोध कर रहे थे, जिसके बारे में रक्षा अधिकारियों का मानना था कि वो ईरान के साथ सीधे युद्ध का रूप ले सकता है.

यह भी पढ़ें: 'मैंने रोका ईरान का परमाणु बम, वरना तबाह हो जाता इजरायल और मिडिल ईस्ट', ट्रंप का बड़ा दावा

सैन्य सूत्रों के हवाले से बताया गया था कि जमीर ने इस कार्रवाई पर आगे की चर्चा और कानूनी मंजूरी के लिए नेतन्याहू से लिखित दस्तावेज की मांग की थी. पामचिम एयरबेस पर हुई एक बैठक के दौरान दोनों के बीच तनाव इतना बढ़ गया था कि कमरे का माहौल कड़वाहट भरा हो गया था. तब एक वरिष्ठ सुरक्षा सूत्र ने कहा था, 'इतिहास कभी नहीं भूलेगा कि हाल के दिनों में जमीर ने क्या भूमिका निभाई है.'

Advertisement

हालांकि नेतन्याहू ने इन खबरों को 'बकवास' करार दिया था और कहा था कि जमीर के साथ उनकी कोई लड़ाई नहीं हुई थी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »