नागापट्टिनम में TVK पदाधिकारी अरेस्ट, 135 किलो मेथामफेटामाइन जब्त

तमिलनाडु के नागपट्टिनम में TVK के जिला पदाधिकारी भूपालन और उनके सहयोगी सुगन को ड्रग्स तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया गया है. DRI ने सुगन के घर से 135 किलो मेथामफेटामाइन जब्त किया. मामले पर BJP, AIADMK और DMK ने TVK को घेरा है.

Advertisement
ड्रग केस में टीवीके के कार्यकर्ता को अरेस्ट किया गया है. (Photo- ITG) ड्रग केस में टीवीके के कार्यकर्ता को अरेस्ट किया गया है. (Photo- ITG)

अपूर्वा जयचंद्रन

  • नई दिल्ली,
  • 17 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 1:25 PM IST

तमिलनाडु में अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) के एक जिला पदाधिकारी को ड्रग्स तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया गया है. डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने नागपट्टिनम में कार्रवाई करते हुए 42 साल के भूपालन को गिरफ्तार किया. वह पेशे से वकील हैं और पार्टी की जिला कार्यकारिणी समिति के सदस्य हैं. इस मामले में उनके सहयोगी सुगन को भी गिरफ्तार किया गया है.

Advertisement

DRI की पांच अधिकारियों की टीम ने कीलहापिडागई गांव के चिंतामणि में भूपालन के घर की तलाशी ली और उनसे मेथामफेटामाइन की तस्करी के संबंध में पूछताछ की. अधिकारियों ने प्रताबरामपुरम में उनके परिचितों के घरों पर भी तलाशी ली. इस दौरान सुगन के घर से 135 किलो मेथामफेटामाइन बरामद किया गया. अधिकारियों ने 27 साल के जे. सुगन, उनके 29 साल के भाई जे. पार्थिबन और 30 साल के डी. सतीश को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया.

यह भी पढ़ें: 'बैड नहीं, ब्रेकिंग बैड पार्टी है TVK', TVK नेता की गिरफ्तारी पर स्टालिन का तीखा हमला

कार्रवाई के बाद TVK ने भूपालन को पार्टी से निकाल दिया. पार्टी ने बयान में कहा कि उनके खिलाफ कार्रवाई पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाने के कारण की गई है. उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और सभी पदों से हटा दिया गया है.

Advertisement

BJP और AIADMK ने विजय को घेरा

मामले को लेकर BJP की तमिलनाडु इकाई ने मुख्यमंत्री विजय पर निशाना साधा. पार्टी ने कहा कि मुख्यमंत्री को लोगों को ड्रग्स खत्म करने का संदेश देने के बजाय अपनी पार्टी के सदस्यों को ड्रग्स तस्करी में शामिल होने से रोकने के लिए कदम उठाने चाहिए.

AIADMK ने भी इस मामले को लेकर TVK पर तंज कसा. पार्टी ने विजय के चुनाव से पहले दिए गए ड्रग्स खत्म करने के वादे का जिक्र करते हुए कहा कि नागपट्टिनम में TVK पदाधिकारी के घर से 135 किलो ड्रग्स बरामद होने की खबर सामने आई है.

उदयनिधि स्टालिन ने NIA-ED जांच की मांग की

तमिलनाडु के विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन ने मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) और प्रवर्तन निदेशालय (ED) से कराने की मांग की. उन्होंने सवाल उठाया कि क्या कथित तौर पर ड्रग्स की तस्करी सिर्फ तमिलनाडु से श्रीलंका की ओर की जा रही थी या इसे दूसरी जगहों पर भी भेजने की योजना थी. उन्होंने यह भी पूछा कि इस मामले में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और ड्रग्स कहां से लाए गए थे.

यह भी पढ़ें: TVK पदाधिकारी पर नाबालिग से यौन शोषण का आरोप, शादी के लिए 25 लाख रुपये मांगने का दावा

Advertisement

उदयनिधि स्टालिन ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री एक तरफ ड्रग्स छोड़ने और खेल अपनाने का संदेश देते हैं, जबकि उनकी पार्टी के एक पदाधिकारी की गिरफ्तारी से गंभीर सवाल उठते हैं. उन्होंने जांच एजेंसियों से मामले की पूरी पृष्ठभूमि की जांच कर सभी आरोपियों के खिलाफ निष्पक्ष कार्रवाई करने की मांग की.

एमके स्टालिन का TVK पर तंज

DMK प्रमुख एमके स्टालिन ने भी इस मामले को लेकर TVK पर निशाना साधा. उन्होंने पार्टी को 'ब्रेकिंग बैड पार्टी' बताते हुए कहा कि इतनी बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद होने के बाद पूरे नेटवर्क की जांच होनी चाहिए और इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान की जानी चाहिए.

एमके स्टालिन ने आरोप लगाया कि ड्रग्स खत्म करने की बात करने वाली सरकार के एक पदाधिकारी के खिलाफ इस तरह का मामला सामने आया है. उन्होंने मुख्यमंत्री विजय से इस मुद्दे पर जवाब देने और पूरे मामले की जांच कराने की मांग की.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »