इजरायल-हिजबुल्लाह के बीच बढ़ते संघर्ष और अमेरिका-ईरान युद्ध की आग में लेबनान और उत्तरी इजरायल बुरी तरह झुलस रहे हैं. हालिया तस्वीरों में युद्ध की भयावहता साफ देखी जा सकती है. लेबनान के टायर (Tyre) और बेरूत जैसे शहरों में कई घर खंडहर में तब्दील हो चुके हैं. चारों ओर जमींदोज इमारतें और मलबे के ढेर नजर आ रहे हैं.
विस्थापन का दर्द सबसे ज्यादा गहरा है. हजारों लोग बेघर होकर अस्थायी शिविरों और टेंट्स में रहने को मजबूर हैं. मासूम बच्चे टेंट्स के बाहर अपनी दुनिया समेटने की कोशिश कर रहे हैं, तो कहीं बुजुर्ग महिलाएं अपनों के साथ असुरक्षित आश्रयों में दिन काट रही हैं.
इस मानवीय संकट के बीच, इराक जैसे पड़ोसी देशों से लोग आर्थिक मदद जुटा रहे हैं. युद्ध के इस दौर में आसमान से बरसती मिसाइलें और जमीन पर बिखरी बेबसी एक गहरे मानवीय संकट की गवाही दे रही हैं.
इजरायल और हिज़्बुल्लाह के बीच बढ़ती झड़पों के बीच, लेबनान के बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में रात भर चले इजरायली हमलों के बाद, क्षतिग्रस्त इमारतों के बीच सड़क पर एक बिल्ली बैठी है.(Photo- Reuters)
2 अप्रैल, 2026 को लेबनान के टायर शहर में इजरायली हमले के बाद फरीदा नाम की महिला जब अपने घर के कमरे को देखने पहुंची तो भावुक हो गईं. हवाई हमले में घर लगभग पूरी क्षतिग्रस्त हो चुका था. (Photo- Reuters)
भीषण इजरायली हमलों के बाद बेरूत के दक्षिणी उपनगर से विस्थापित सीरियाई नागरिक मोहम्मद अल बदरान ने तुरंत अपने दो बच्चों के साथ टेंट में शरण ली. यह विस्थापितों के लिए बना हुआ एक अस्थायी शिविर का है. बड़ी संख्या में लोग यहां शरण लिए हुए हैं. (Photo- Reuters)
लेबनान की मदद के लिए इराक के बेबीलोन में ग्रैंड अयातुल्ला अली अल-सिस्तानी के आह्वान पर लोग लेबनान की सहायता के लिए बड़ी संख्या में पैसे एकत्र कर रहे हैं. (एपी फोटो)
वहीं इजरायल लगातार लेबनान में अपने हवाई हमले तेज कर रहा है. मिसाइल और ड्रोन्स के अलावा लड़ाकू विमानों द्वारा भी बमबारी की जा रही है. एक इजरायली अपाचे हेलीकॉप्टर दक्षिणी लेबनान की ओर एक मिसाइल दागता हुआ. (फोटो- AP )
इजरायली हवाई हमलों से बचने के लिए कई परिवार बेरूत में टेंट्स में शिफ्ट कर गए हैं. इन परिवारों के सामने अब कई चुनौतियां सामने आ रही है. अस्थायी टेंटस में शरण लिए दो बच्चों की यह तस्वीर वायरल हो रही है. (Photo- Reuters)
इजरायल लगातार हिज्बुल्लाह को निशाना बना रहा है और इसके लिए लेबनान में लगातार बड़े हमले कर रहा है. लेबनान के टायर में इजरायली हवाई हमले में तबाह हुई एक इमारत की तस्वीर. (Photo- REUTERS)
इजरायल और हिज्बुल्लाह की जंग के बीच कई भावुक कर देने वाली तस्वीरें भी सामने आई हैं. बेरूत, लेबनान में विस्थापित लोगों के लिए बनाए गए एक अस्थायी शिविर में, 8 वर्षीय नूर इस्माइल अपने टेंट के पास बैठकर टैबलेट पर कार्टून देख रही हैं. (Photo- Reuters)
aajtak.in