इजरायली-US हमले में बेटी-दामाद और बहू-पोती की मौत... अब खामेनेई के परिवार में कौन-कौन बचा?

इजरायली-अमेरिकी हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई समेत उनके परिवार के कई सदस्य भी मारे गए. ऐसे में सवाल ये है कि अब खामेनेई के परिवार में कितने सदस्य रह गए हैं.

Advertisement
खामेनेई के परिवार में कौन-कौन है? (Photo: Reuters) खामेनेई के परिवार में कौन-कौन है? (Photo: Reuters)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 01 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 9:57 AM IST

इजरायली-अमेरिकी हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई. इस हमले में उनके परिवार के कई सदस्य भी मारे गए हैं, जिनमें उनकी बेटी, दामाद, बहू और पोती शामिल हैं. आइए जानते हैं कि अब उनके परिवार में कौन-कौन बचा है.

खामेनेई के तीन बेटे और तीन बेटियां हैं. उनकी मौत के बाद उनके दूसरे सबसे बड़े बेटे मोजतबा हुसैनी खामेनेई को ईरान का सुप्रीम लीडर बनाया गया है. इजरायली-अमेरिकी हमले में मोजतबा की बीवी जहरा हद्दा अदील की भी मौत हो गई है. 

Advertisement

हमले में खामेनेई की किस बेटी, दामाद और पोते की जान चली गई है, फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आई है.

खामेनेई के परिवार में कौन-कौन बचा?

खामेनेई की बीवी मंसूरेह खोजास्तेह बघेरजादेह हैं, जिन्होंने शायद ही कभी पब्लिक अपीयरेंस दी हो. उनके सबसे बड़े बेटे का नाम मुस्तफा हुसैनी खामेनोई हैं, जो पेशे से एक मौलाना हैं. मुस्तफा कोम एक मदरसे में पढ़ाते हैं. खामेनेई के सबसे छोटे बेटे मसूद हुसैनी खामेनेई हैं.

हमले में एक दामाद भी मारा गया

खामेनेई की तीन बेटियां- बुशरा और होदा और मीसम हैं. बुशरा के शादी मिस्बाह अल-होदा बाघेरी कानी और होदा की शादी मोहम्मद मोहम्मदी गोलपायगानी से हुई है. इजरायली-अमेरिकी हमले में खामेनेई के किस दामाद की मौत हुई है, फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आई है. खामेनेई के कई नाती-पोते भी हैं, जिनकी पहचान पब्लिक नहीं है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement