'लोकप्रियता बढ़ाने के लिए फिर से दोस्ती करना चाहती हैं मेलोनी', ट्रंप का इटली PM पर पलटवार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने उनके साथ बार-बार तस्वीरें खिंचवाने का अनुरोध किया था. ट्रंप का कहना है कि मेलोनी की लोकप्रियता का ग्राफ गिर रहा है.

Advertisement
मेलोनी ने ट्रंप के दावों को पूरी तरह मनगढ़ंत करार दिया. (Photo: Social Media) मेलोनी ने ट्रंप के दावों को पूरी तरह मनगढ़ंत करार दिया. (Photo: Social Media)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 20 जून 2026,
  • अपडेटेड 6:40 PM IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी पर तीखा हमला बोला है. ट्रंप का दावा है कि फ्रांस में आयोजित बैठक के दौरान मेलोनी ने उनके साथ बार-बार तस्वीरें खिंचवाने का अनुरोध किया. ट्रंप के मुताबिक, मेलोनी ऐसा अपनी गिरती लोकप्रियता को बचाने के लिए कर रही हैं.

ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर लिखा,  फ्रांस में G-7 बैठक के दौरान इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने बार-बार मेरे साथ तस्वीर खिंचवाने के लिए कहा. इटली में उनकी लोकप्रियता का स्तर गिर रहा है, शायद इसलिए क्योंकि जब ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने या विकसित करने से रोकने की बात आई, तो उन्होंने अमेरिका का साथ देने से इनकार कर दिया. हालांकि NATO ने भी ऐसा ही किया था.

Advertisement

ट्रंप ने बताया कि हमें इटली के लैंडिंग स्ट्रिप्स या रनवे का इस्तेमाल भी नहीं करने दिया गया, जिससे लॉजिस्टिक्स में बड़ी दिक्कत हुई, और यह तब हुआ जब अमेरिका इटली और अन्य तथाकथित NATO सहयोगियों की सुरक्षा के लिए हर साल अरबों डॉलर का योगदान देता है. 

यह भी पढ़ें: 'मेरी शक्तियों की कोई सीमा नहीं', ट्रंप ने खुद को बताया हिटलर-नेपोलियन से भी ज्यादा ताकतवर

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि अब, जब अमेरिका ने ईरान को सैन्य रूप से हरा दिया है, तो वह अपनी लोकप्रियता बढ़ाने के लिए फिर से दोस्ती का हाथ बढ़ाना चाहती हैं.

मेलोनी ने ट्रंप के दावों को बताया मनगढ़ंत

इससे पहले भी जब ट्रंप ने मेलोनी को लेकर ऐसा ही दावा किया था, तब इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी आलोचना की थी. मेलोनी ने ट्रंप के इन दावों को पूरी तरह मनगढ़ंत करार दिया था और अपने सहयोगियों के साथ ट्रंप के इस तरह के बर्ताव पर निराशा जताई थी.

ट्रंप के दावे के बाद जॉर्जिया मेलोनी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया था. मेलोनी ने कहा, मुझे समझ नहीं आता कि अमेरिका के राष्ट्रपति अपने सहयोगी देशों के नेताओं के बारे में ऐसी बातें क्यों करते हैं. उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि न तो इटली और न ही मैं किसी से भीख मांगते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »