'ईरान में अभी हमारा काम खत्म नहीं हुआ...', शांति वार्ता की अटकलों के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान

अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच शांति वार्ता की खबरों के बीच इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा कि ईरान में उनका काम अभी पूरा नहीं हुआ है. एक तरफ, अमेरिका पाकिस्तान में फिर से शांति वार्ता की तैयारी कर रहा है, लेकिन नेतन्याहू का बयान कुछ और इशारा कर रहा है.

Advertisement
शांति वार्ता की खबरों के बीच नेतन्याहू ने जंग की ओर इशारा किया. (File Photo: AP) शांति वार्ता की खबरों के बीच नेतन्याहू ने जंग की ओर इशारा किया. (File Photo: AP)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 20 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 11:16 PM IST

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी दो सप्ताह का सीजफायर अब 22 अप्रैल को खत्म होने जा रहा है. इस बीच इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि ईरान में इजरायल ने अपना काम अभी 'पूरा नहीं किया' है.

यरूशलेम में स्मृति दिवस समारोह के दौरान नेतन्याहू ने ये बयान दिया, जो ईरान में फिर से जंग शुरू होने का संकेत दे रहा है. नेतन्याहू का ये बयान ऐसे समय में आया है जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शांति की कोशिशें तेज हो रही हैं.

Advertisement

दूसरी तरफ, अमेरिका इस तनाव को कम करने के लिए पाकिस्तान में फिर से बातचीत शुरू करने की तैयारी कर रहा है. इस्लामाबाद में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं. लेकिन नेतन्याहू के ताजा बयान ने फिर से युद्ध के बादल मंडरा दिए हैं.

इससे पहले 11 अप्रैल को इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता हुई थी. अमेरिका की तरफ से जेडी वेंस और ईरान की तरफ से विदेश मंत्री अराघची ने वार्ता की अगुवाई की थी. लेकिन ईरान के 'परमाणु हथियार' रखने और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से जुड़े मुद्दों पर दोनों देशों के बीच सहमति नहीं बन पाई. ऐसे में शांति वार्ता फेल हो गई थी.

इस्लामाबाद में दूसरे दौर की वार्ता

अब एक बार फिर अमेरिका और ईरान के बीच इस्लामाबाद में शांति वार्ता की खबरें हैं. लेकिन ईरान ने इस वार्ता में शामिल होने को लेकर अभी तक कोई पक्का फैसला नहीं लिया है. दरअसल ईरान का आरोप है कि अमेरिका बातचीत के दौरान कुछ गलत शर्तों पर जोर दे रहा है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: ईरान पर फिर हमले के मूड में ट्रंप! वार्ता पर सस्पेंस के बीच 'LOCKED IN' मोड में यूएस

अब दुनिया भर की नजरें अब इस बात पर टिकी हैं कि क्या अमेरिका, ईरान और इजरायल के बीच बातचीत से कोई हल निकलेगा या फिर से जंग शुरू हो जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement